अजमेर

MDSU: कराएं मुफ्त फोटो कॉपी, नहीं देना होगा कोई पैसा

छात्र-छात्राएं यहां दस्तावेजों की नि:शुल्क फोटो कॉपी निकाल सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2020, 3:49 PM IST
photo state copy
photo state copy

अजमेर.

परीक्षा (exam), प्रवेश (admission), नौकरी (jobs) सहित कई कार्यों में दस्तावेजों की फोटो कॉपी की जरूरत पड़ती है। एक फोटो कॉपी (photo copy) के कहीं दो तो कहीं तीन-चार रुपए भी लगते हैं। लेकिन महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की कैंटीन (canteen) में विद्यार्थियों के लिए ‘सुविधा ’ उपलब्ध कराई गई है। यहां विद्यार्थी मुफ्त फोटो कॉपी करा सकते हैं। इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया जाता है।

विश्वविद्यालय के कैंपस में कई कोर्स संचालित हैं। इसके अलावा यहां कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा फार्म, शोध अन्य कार्यों के लिए आते हैं। कैंपस में विद्यार्थियों के लिए फोटो स्टेट कॉपी (photo state copy) सुविधा नहीं है। विद्यार्थियों को कायड़ रोड या घूघरा तक दौड़-धूप करनी पड़ती है।

इसके चलते विश्वविद्यालय (university) के छात्र महिपाल गोदारा ने नई पहल की है। उन्होंने कैंटीन में फोटो कॉपी मशीन का इंतजाम किया है। इसमें पेपर की व्यवस्था भी वहीं कर रहे हैं। छात्र-छात्राएं यहां दस्तावेजों की नि:शुल्क फोटो कॉपी निकाल सकते हैं।

वाहन चालकों को बताए ट्रेफिक नियम

राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत गेगल टोल प्लाजा पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान वाहन चालकों को ट्रेफिक नियम और अन्य जानकारियां दी गई। उप अधीक्षक (ग्रामीण) विनोद कुमार सीमा, उप अधीक्षक यातायात विजय कुमार सांखला ने ट्रक, ट्रेलर, कार और अन्य चालकों को वाहन संचालन के नियम बताए।

उन्होंने वाहन संचालन के दौरान लाइसेंस रखने, सीट बैल्ट के प्रयोग, इंडिकेटर का उपयोग, मोबाइल का उपयोग नहीं करने, दुर्घटना पर तत्काल प्राथमिक उपचार, स्पीड और अन्य जानकारियां दी।

Published on: