29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरवाड़ में दादाबाड़ी की प्रतिष्ठा : आसमां से पुष्पवर्षा, मंगल गीतों की गूंज

भगवान जिनेन्द्र का वरघोड़ा लवाजमे के साथ निकला, कलशयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल रही महिलाएं,जैन संत विनयकुशल मुनि व साध्वी शुभदर्शना श्रीजी का रहा सान्निध्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 14 Jan 2020, 10:16 PM IST

सरवाड़ में दादाबाड़ी की प्रतिष्ठा : आसमां से पुष्पवर्षा, मंगल गीतों की गूंज

सरवाड़ में दादाबाड़ी की प्रतिष्ठा : आसमां से पुष्पवर्षा, मंगल गीतों की गूंज

अजमेर. जिले के सरवाड़ उपखंड मुख्यालय स्थित जीर्णाेद्धारित दादाबाड़ी परिसर में मंगलवार को प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत जिनेन्द्र देव का वरघोड़ा लवाजमे के साथ निकाला गया। शोभायात्रा में विनय कुशल मुनि व नंदीसेन विजय तथा साध्वी शुभदर्शना श्रीजी भी साथ चले।

यहां जैन मंदिर से भगवान पाश्र्वनाथ की जयकारों के साथ शोभायात्रा रवाना होकर गोपी चौक, जैन मौहला, मथुराधीश मंदिर, चंदाप्रभु बाजार, सदर बाजार, बस स्टैंड आदि मार्गों से होती हुई पुन: मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में सबसे पीछे भगवान का रथ था। महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चली।

समाज के प्रमुख लोग रहे शामिल

समाज के अध्यक्ष विमलचंद कक्कड़, मंत्री संजय कुमार पगारिया, मंदिर समिति के सचिव सूरजकरण महता, तेजसिंह पानगडिय़ा, लादूलाल सोनी, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष टीकमचंद अजमेरा, शैलेन्द्र जैन, विजय कक्कड़, सोहनलाल चौधरी, हितेन्द्र महता, राजकुमार महता, राजेश कक्कड़, चैनसिंह पगारिया, सुरेन्द्र कुॅवाड़, संपत आंचलिया, अमित लोढ़ा आदि शामिल हुए।
ओसवाल जैन समाज के तत्वावधान में मंगलवार को दादाबाड़ी के प्रतिष्ठा महोत्सव में जैन संत प्रन्यास प्रवर विनयकुशल मुनि व साध्वी शुभदर्शना श्रीजी की पावन निश्रा में विधि-विधान के साथ धार्मिक कार्यक्रम हुए।

कौमी एकता की महक

शोभायात्रा में आम मुस्लिम समाज, ज्योतिबा फु ले जागृति मंच व हिन्दू उत्सव समिति की ओर से भी शिरकत की गई। संघ के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विजय कुमार लढ़ा, बदरूद्दीन जैड, अब्दुल कय्यूम टॉक, छगनलाल रेगर, सूरजमल महावर, शंभू गहलोत, ओमा मालाकार, रामस्वरूप प्रजापति आदि मौजूद रहे।
पुष्प वर्षा : शोभायात्रा के दौरान ड्रोन से जगह-जगह पुष्प वर्षा लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी रही।

प्रतिष्ठा बुधवार को

दादाबाड़ी परिसर में बुधवार प्रात: शांति स्नात्र महापूजा के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। दोपहर में स्वामी वात्सल्य का आयोजन होगा। १६ जनवरी को प्रात: द्वारोद्घाटन, सत्तर भेदी पूजा एवं दादा गुरुदेव की पूजा के साथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्णाहुति होगी।

लाभार्थियों का किया बहुमान

मंगलवार को समाज की ओर से विभिन्न लाभार्थियों सूरजकरण महता, विजय कक्कड़, गणपत सिंह आंचलिया, हितेन्द्र महता, आयुष कक्कड़, तेजसिंह पानगडिय़ा, राजेश चौधरी, देवीसिंह महता आदि का बहुमान किया गया। समारोह का संचालन मनोज कुमार बाबूमल हरण ने किया।