अजमेर

MDSU: 25 साल बाद यूनिवर्सिटी के सामने से हटेंगी थडिय़ां

थड़ी संचालकों ने डीन छात्र कल्याण से मुलाकात की। इसमें फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकला है।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2019, 7:44 AM IST
tea stall at mdsu
tea stall at mdsu

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) ने प्रवेश द्वार के समक्ष स्थित थडिय़ों को हटाने के लिए जिला प्रशासन (administration) को पत्र भेजा है। इनको लेकर डीन छात्र कल्याण और थड़ी संचालकों के बीच बैठक भी हुई। फिलहाल इसको लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।

विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार के समक्ष पिछले 20-25 साल से चाय-कॉफी की थडिय़ां (tea stall) बनी हुई हैं। यहां विश्वविद्यालय के कर्मचारी-विद्यार्थी चाय-कॉफी (tea and coffee) पीते हैं। इसके अलावा टेम्पो-सिटी बस का जमघट रहता है। थडिय़ों के बीच विश्वविद्यालय के स्टाफ क्वार्टर (staff quarter) , परीक्षा नियंत्रक-कुलसचिव आवास (residence) हैं।

इसके अलावा 1 हजार सीट क्षमता वाला सत्यार्थ सभागार भी बनाया गया है। इस सभागार (auditorium) का प्रवेश द्वार विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष खुलेगा। इसके लिए थडिय़ां हटानी जरूरी हैं।

प्रो. श्रीमाली ने भेजा था पत्र
बीते साल तत्कालीन कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली (vijay shrimali) ने जिला प्रशासन और एडीए को चाय-कॉफी की थडिय़ां हटाने के लिए पत्र भेजा था। उनका देहांत होने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

अब कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने राज्यपाल (governor kalraj mishra) के आगमन और सत्यार्थ सभागार का प्रवेश द्वार (main gate) बनाने के लिए थडिय़ां हटवाने की योजना बनाई है। इसके लिए जिला प्रशासन (district administarion) को पत्र भेजा गया है। उधर थड़ी संचालकों ने डीन छात्र कल्याण से मुलाकात की। इसमें फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकला है।

Published on: