30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

टोंक.लिए गए विषयों को मनमर्जी से बदलने का आरोप लगा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने एबीवीपी के बैनर तले शुक्रवार को रैली निकाल कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 2 Sep 2016, 11:18 PM IST

tonk

टोंक में शुक्रवार को कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन करते एबीवीपी के सदस्य व विद्यार्थी।

टोंक.लिए गए विषयों को मनमर्जी से बदलने का आरोप लगा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने एबीवीपी के बैनर तले शुक्रवार को रैली निकाल कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया।

बाद में उन्होंने कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। छात्रसंघ अध्यक्ष नरेन्द्र चौपड़ा ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रतिशत के आधार पर विषय न देकर कॉलेज प्रशासन ने मनमर्जी से विषय दे दिए।

इससे विद्यार्थियों को अन्य विषय की पढ़ाई करने में कठिनाई आ रही है। ऐसे में विद्यार्थी अपना प्रवेश निरस्त कराने पर मजबूर हैं।

ज्ञापन में विद्यार्थी को पसंद के आधार पर विषय चयन की छूट देने की मांग की। इससे पहले सभी विद्यार्थी महाविद्यालय से रैली के रूप में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते कलक्ट्रेट पहुंचे।

प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष आशा गुर्जर, एबीवीपी जिला संयोजक पंकज पहाडिय़ा, नगर मंत्री वैभव चौपड़ा, राजकमल चन्देल, लोकेश चौधरी आदि शामिल थे।