अजमेर

Agro Talk: अगर इस टेक्निक से करेंगे काम, मिलेगा आपको ये जबरदस्त फायदा

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2018, 7:20 PM IST
agro talk in village
agro talk in village

अजमेर.

दलहन के उत्पादन बढ़ोत्तरी के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र अजमेर की ओर से ग्राम लोहरवाड़ा में मूंग की फ सल में नवीन तकनीकी पर लगाए गए प्रदर्शनों पर किसान दिवस प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिनेश अरोड़ा ने उपस्थित किसानों को मूंग की उन्नत प्रौद्योगिकी की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक उत्पादन लेने का आह्वान किया।

डॉ अरोड़ा ने उन्नत किस्म, बीजोपचार, खरपतवार प्रबंधन, समन्वित कीट एवं रोग प्रबंधन की तकनीकी के समावेश से चयनित कृषकों के खेतों पर लगाए प्रदर्शनों का अवलोकन कर इनकी बढ़वार एवं प्रगति को सराहा।

प्रसार वैज्ञानिक डॉ. रमाकांत शर्मा ने अग्रिम पंक्ति प्रदर्शनों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित किसानों को कृषक पद्धति एवं प्रदर्शन खेतों में अंतर स्पष्ट करने का आह्वान किया। कृषकों ने प्रदर्शन खेतों की फ सल की बढ़वार एवं फ ूल एवं फलियों की संख्या में अधिकता को सराहा।

शर्मा ने सभी कृषको को प्रदर्शन किस्म आई पी एम 02.3 किस्म की उपज को आगामी खरीफ के लिए बीज के रूप में रखने पर जोर दिया। साथ ही इस बीज को साथी कृषकों को भी अपनाने की सलाह दी। प्रगतिशील कृषक जगदीश चौधरी ने उपस्थित सभी कृषकों को अपनाई गई तकनीकी को साझा करते हुए प्रदर्शन खेतों में लगभग 20 -30 प्रतिशत तक अधिक उत्पादन की संभावना व्यक्त की।

तकनीकी सहायक अनिल कुमार माथुर ने केंद्र की ओर से अजोला एवं वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन तकनीकी के बारे में जानकारी दी। आरसीडीएसएस संस्था की संतोष एवं कमलेश ने सहयोग किया। किसान दिवस में लगभग सौ कृषकों ने भाग लिया।

मुश्किल में है कई स्टूडेंट लीडर्स की नाव
छात्रसंघ चुनाव में कई नेताओं ने ताल ठोक दी है। लेकिन एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों की राह आसान नहीं है। उन्हें कई मोर्चों से जूझना होगा। वैसे इस बार चुनाव काफी रोचक होंगे। विधासनभा चुनाव होने से कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की भी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।

दयानंद कॉलेज
अध्यक्ष-श्याम विश्नोई (एनएसयूआई), प्रदीप मेहरिया (अभाविप) सुरेंद्र मेहरिया, विक्रम सिंह (निर्दलीय), उपाध्यक्ष-सुशील कुमार शर्मा (एनएसयूआई), मोहित चौधरी (अभाविप), अभिषेक अजमेरा (निर्दलीय), महासचिव-शीशम चौधरी (एनएसयूआई), प्रगति मिश्रा (अभाविप) खालिद खान, दिनेश भाटी (निर्दलीय) , संयुक्त सचिव-महेंद्र (एनएसयूआई ), यश पंचारिया (अभाविप), वैभव मीणा (निर्दलीय)

एसपीसी जीसीए
अध्यक्ष-राजपाल जाखड़ (एनएसयूआई) पियूष सिवासिया (अभाविप), शयंक यादव, लोकेश खिडिय़ा कवि (निर्दलीय) उपाध्यक्ष-पायल जैन (एनएसयूआई), कोमल साहू (अभाविप), मानसी सैनी (निर्दलीय), महासचिव-नवरत्न राठौड़ (एनएसयूआई), राजू गुर्जर (अभाविप), संयुक्त सचिव-संदीप मीणा ( एनएसयूआई), दीपिका चौधरी (अभाविप)संस्कृत कॉलेज

अध्यक्ष-कालूसिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष-लता मेघवंशी, महासचिव-प्रसन्नजीत पाल, संयुक्त सचिव-पवन डाबरिया (सभी एनएसयूआई)

राजकीय कन्या महाविद्यालय
अध्यक्ष-सुरजा रावत (एनएसयूआई), हर्षा रावत (अभाविप), स्वस्ति आर्य (निर्दलीय) उपाध्यक्ष-ऋतिका उपाध्याय (एनएसयूआई), अंतिमा कंवर (अभाविप), मालती दौलिया (निर्दलीय), महासचिव-सुमन चौधरी (अभाविप), रेखा चौधरी (एनएसयूआई), पूजा जांगिड़ (निर्दलीय) संयुक्त सचिव-पिंकी गुर्जर (एनएसयूआई), मनोरमा गोरा (अभाविप), काजल बागड़ी (निर्दलीय)लॉ कॉलेजअध्यक्ष-रचिव कच्छावा , उपाध्यक्ष- संजय परसोया, महासचिव- धर्मेन्द्र बाज्या, संयुक्त सचिव- मुकेश खींची मेघवाल (सभी अभाविप)मदस विश्वविद्यालयअध्यक्ष-हेमंत धनवानी (एनएसयूआई), लोकेश गोदारा (अभाविप), उपाध्यक्ष-शिवनेश जादौन (अभाविप), महासचिव-राहुल राजपुरोहित (अभाविप)

Published on: