अजमेर

अजमेर : कमरे में सोने गए नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत, 7 महीने पहले हुई थी शादी, परिवार में कोहराम

राजस्थान के अजमेर जिले में नवविवाहित जोड़े के संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया गया कि रात को कमरे में दोनों सोने गए थे, लेकिन अचानक उनकी हालत खराब हो गई।

2 min read
Feb 01, 2026
मृतकों की तस्वीर- फाइल

अजमेर। जिले के रूपनगढ़ थाना क्षेत्र के कैरियों की धांडी गांव में एक नवविवाहित दंपति की संदिग्ध हालात में मौत से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। मृतकों की पहचान हेमा और कैलाश गुर्जर के रूप में हुई है, जिनका नाता विवाह सात महीने पहले हुआ था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने रात के समय अपने कमरे में आराम करने गए थे, लेकिन देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। घबराए परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (JLN) रेफर कर दिया। गंभीर उपचार के बावजूद कुछ ही घंटों में दोनों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

जयपुर में फिर तेज रफ्तार का कहर: कार ने पैदल चल रहे दो युवकों को कुचला, हुई मौत

दोनों का हुआ था नाता विवाह

गांववालों के अनुसार हेमा और कैलाश ने सामाजिक परंपरा के तहत नाता विवाह किया था। राजस्थान के कई इलाकों में प्रचलित इस व्यवस्था में महिला अपने पहले विवाह से अलग होकर समाज और परिवार की सहमति से नया रिश्ता बनाती है। पंचायत की निगरानी में हुआ यह विवाह वैध माना जाता है और दोनों परिवारों के बीच भी इसे लेकर कोई विवाद नहीं था।

नहीं था किसी तरह का विवाद

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी आपसी तालमेल के साथ सामान्य जीवन जी रहे थे और किसी तरह की पारिवारिक कलह की जानकारी नहीं मिली है। रूपनगढ़ थाने के एएसआई बनवारी लाल के मुताबिक मृतकों के परिजनों ने फिलहाल किसी पर शक या आरोप नहीं लगाया है, जिससे मामला और पेचीदा बन गया है।

जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। प्राथमिक जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि उन्होंने अनजाने में जहरीले पदार्थ का सेवन किया।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस पारिवारिक, सामाजिक और चिकित्सकीय हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है और घटना से पहले की परिस्थितियों को भी खंगाला जा रहा है, जिससे इस रहस्यमयी मौत की सच्चाई का पता चल सके।

ये भी पढ़ें

Sadhvi Prem Baisa: साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमय मौत को लेकर बड़ा खुलासा, कंपाउंडर ने किया था ऐसा काम, यहां जानें

Published on:
01 Feb 2026 06:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर