अजमेर

Nikay Chunav 2019 : राजस्थान की ऐसी नगर पालिका जिसमें दो प्रत्याशियों को नहीं मिला एक भी वोट

नसीराबाद नगर पालिका चुनाव : संभवत: प्रदेश का पहला मामला
less than 1 minute read
Nov 20, 2019
rajasthan patrika  hindi news
Nikay Chunav 2019 : राजस्थान की ऐसी नगर पालिका जिसमें दो प्रत्याशियों को नहीं मिला एक भी वोट,Nikay Chunav 2019 : राजस्थान की ऐसी नगर पालिका जिसमें दो प्रत्याशियों को नहीं मिला एक भी वोट

हिमांशु धवल
अजमेर. प्रदेश की सबसे छोटी नगर पालिका नसीराबाद के चुनाव में दो प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्हें एक भी वोट नहीं मिला। प्रदेश में संभवत: ऐसा पहला मामला माना जा रहा है।पालिका के वार्ड 6 में दो प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। यहां कुल 18 मतदाता थे। इसमें से 16 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें भाजपा के प्रत्याशी महेन्द्र डाबी को 16 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी हरदेव को एक भी वोट नहीं मिला। इसी प्रकार वार्ड 15 में तीन प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत कुमार मेहरा को 22 और भाजपा प्रत्याशी राहुल वर्मा को 10 वोट मिले। निर्दलीय चन्द्रपाल सिंह को एक भी वोट नहीं मिला। दोनों प्रत्याशी अन्य वार्डों के होने से वे स्वयं को अपना वोट भी नहीं दे पाए। इसके कारण दोनों प्रत्याशियों को एक भी मत नहीं मिला। ऐसे में यह दोनों प्रत्याशी चर्चा का विषय बने हुए हैं। उल्लेखनीय है कि नसीराबाद नगर पालिका के कई वार्डों में 18, 20 और 23 मतदाता हैं। इसमें सर्वाधिक मतदाता वार्ड 20 में 129 हैं।

यह भी पढ़े.....

दोनों निर्दलियों पर निगाहें
नसीराबाद में पालिकाध्यक्ष का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। यहां पर 10 भाजपा, 8 कांग्रेस और 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त की। इसमें वार्ड 20 के प्रत्याशी को कांग्रेस का समर्थित बताया जा रहा है। महिला निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा से बागी बताई जा रही हैं। इसके कारण पालिकाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों की अहम भूमिका होगी।

मात्र दो प्रत्याशी पहुंचे शपथ लेने
भाजपा और कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी के चलते मतगणना स्थल पर सिर्फ एजेंट ही दिखाई दिए। सिर्फ दो प्रत्याशी ही मतगणना स्थल पहुंचे। उनके विजयी होने पर निवार्चन अधिकारी राकेश गुप्ता ने शपथ दिलाई। भाजपा और कांग्रेस का कोई भी दिग्गज नेता मतगणना स्थल पर दिखाई नहीं दिया।

Published on:
20 Nov 2019 01:00 am