अजमेर

Online fraud : ऑनलाइन बाइक बेचना पड़ा भारी : ठगी में निकले 1.70 लाख रुपए

Online fraud in ajmer : शहर में दो अलग-अलग मामलों में बैंक खातों से 1.70 लाख रुपए निकल गए
2 min read
• •
Updated: 11 Jan 2020, 5:32 PM IST
Online fraud in ajmer
Online fraud in ajmer

अजमेर. शहर में दो अलग-अलग मामलों में बैंक खातों से 1.70 लाख रुपए निकल गए। पीडि़तों ने आदर्श नगर पुलिस थाना और सदर कोतवाली पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आदर्श नगर निवासी संजय बिजलानी ने शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी ने ओएलएक्स एप पर बाइक बेचने(Online fraud in ajmer)के लिए सूचना अपलोड की। महाराष्ट्र निवासी राजीव रंजन ने खुद को पूर्व सैनिक बताते हुए बाइक खरीदने की इच्छा जताई। राजीव ने उसकी पत्नी को मोबाइल पर बाइक खरीद-फरोख्त की राशि खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करने की बात कही।

इस दौरान रंजन ने राशि ट्रांसफर में बैंक नियमों का हवाला देकर आधार कार्ड, पैन कार्ड की कॉपी भी अपलोड करने को कहा। इसके बाद उसके मोबाइल पर ऑनलाइन लिंक आया। आरोपी ने लिंक पर क्लिक करने को कहा। इसके बाद उनकी पत्नी के खाते से 90 हजार रुपए निकल गए।

रेलवे अप्रेन्टिस की ट्रेनिंग कर रहे रंजीत पंडित के खाते से हैकर्स ने 80 हजार रुपए उड़ा लिए। पंडित ने सदर कोतवाली थाने में शिकायत देकर बताया कि 2 जनवरी को वह पीएनबी के एटीएम में कैश निकालने गया था। यहां उसे एटीएम बंद होने का हवाला दिया। इसके बाद उसके खाते से 8 बार में 10-10 हजार रुपए निकल गए।

पत्रिका अलर्ट-
- अंजान व्यक्ति को नहीं बताएं बैंक एकाउंट, पिन और ओटीपी नंबर

- मोबाइल या बेसिक फोन पर फर्जी कॉल आने पर नहीं करें बातचीत
- खाते या अन्य व्यक्तिगत जानकारियां शेयर नहीं करें।

- तत्काल पुलिस को दें जानकारी

Updated on:
11 Jan 2020, 5:32 PM IST
Published on: