अजमेर

ऐसे पर्स देखकर चौंक जाएंगे आप, जानने के लिए पढ़ें यह खबर

पीडि़त परिवारों ने अलवर गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एक मामले में पुलिस ने आरोपितों को पकड़ा है।
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2019, 9:19 AM IST
theft case
theft case

अजमेर. शादी-समारोह (marraige ceremony) में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। चोरों ने दो शादियों से लाखों के गहने और कैश सहित मोबाइल उड़ा लिए। पीडि़त परिवारों ने अलवर गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एक मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज (cctv footege) के आधार पर आरोपितों को पकड़ा है।

केस-1
नौ नबंर पेट्रोल पम्प स्थित समारोह स्थल पर भजनगंज पर 11 दिसंबर को शादी थी। इसमें वडोदरा से सुनीता वर्मा अपनी भतीजी के विवाह में शामिल होने आई थी। सुनीता बारात के स्वागत के दौरान हाथ में पर्स लेकर खड़ी थी। उनके पर्स (purse) में एक थैली भी रखी थी। थैली में सोने की चेन, बिछिया, अंगूठी, पायजेब, सोने के कंगन और अन्य आभूषण (ornaments) रखे थे। समारोह के दौरान चोरों ने पर्स की चैन खोलकर आभूषणों की थैली उड़ा ली। सुनीता को तुरंत इसका आभास हुआ तो उन्होंने रिश्तेदारों को जानकारी दी। समारोह में फोटोग्राफर के कैमरे में चोरों का पिछला भाग और पर्स की चेन खोलने की इमेज दिखी है। इस मामले में अलवर गेट थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

केस-2
धौलाभाटा स्थित समारोह स्थल पर 11 दिसंबर को शादी समारोह में भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। रोहित ने बताया कि उनकी छोटी बहन का वरमाला कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान उनकी माता कुर्सी पर पर्स रखकर स्टेज पर पहुंची। वह ज्यों ही लौटी तो कुर्सी पर रखा पर्स (ladies purse)गायब मिला। पर्स में 20 हजार रुपए नकद, सोने की चेन, चांदी का ब्रेसलेट, सोने की लौंग और अन्य आभूषण (gold ornaments) थे। इसके अलावा उनके मामा की बहू के आभूषण और कैश, दो मोबाइल भी गायब हो गए। समारोह में कुछ रिश्तेदारों-लोगों की जेब पर भी कट गई। रोहित ने बताया कि समारोह स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में करीब 15 साल के दो बच्चे नजर आए। अलवर गेट थाना पुलिस ने कुछ आरोपितों को पकड़ा भी है। उन्होंने गार्डन संचालक के यहां उचित सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं होना भी बताया है।

Published on: