अजमेर

Patrika Bird Fair: देशी-विदेशी परिंदों को देखना है तो आइए अजमेर

बर्ड वॉचिंग करने वाले विशेषज्ञ इनकी प्रजाति, रंगरूप, व्यवहार और गतिविधियों की जानकारी भी देंगे।
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2020, 6:43 PM IST
patrika bird fair
patrika bird fair

अजमेर.

आसमान में स्वच्छंद उड़ते और आनासागर में पक्षियों की अठखेलियां (birds habits) देखने के लिए तैयार हो जाइए। इसके लिए आपको बर्ड फेयर में पहुंचना होगा। प्रवासी और देसी परिन्दों का तीन दिवसीय मेले में प्राकृतिक नजारों और पक्षियों की अनूठी दुनिया को जानने और समझने का मौका मिलेगा।

राजस्थान पत्रिका एवं जिला प्रशासन, नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में बर्ड फेयर का आगाज 17 जनवरी को सुबह 10 बजे आनसागर झील की बारादरी (anasagar baradri) पर होगा। इस दौरान ड्राइंग प्रतियोगिता और फोटो प्रदर्शनी के साथ होगी। उद्घाटन समारोह में प्जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Read More:

बर्ड वॉचिंग (bird watching) के शौकीन शहरवासियों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों के लिए 17 से 19 जनवरी तक तीन दिवसीय बर्ड फेयर का आयोजन होगा। लोग आनासागर बारादरी, क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान के सामने स्थित चौपाटी, सागर विहार पाल, गौरव पथ पर नवनिर्मित पाथ-वे व पुरानी विश्राम स्थली से प्रवासी पक्षियों की उड़ान, झुंड में झील में पहुंचने, जल क्रीड़ा और पानी में मछलियां, भोजन तलाशने जैसी गतिविधियां (bird watching) देख सकेंगे। पक्षियों के जानकार और नियमित बर्ड वॉचिंग करने वाले विशेषज्ञ इनकी प्रजाति, रंगरूप, व्यवहार और गतिविधियों की जानकारी भी देंगे। बर्ड फेयर की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

देखिए पक्षियों की खूबसूरती
पक्षियों के बारे में जानना और समझना एक अद्भुत अनुभव है। हजारों मील का सफर तय कर प्रवासी पक्षी अजमेर और अन्य इलाकों में पहुंचते हैं। आनासागर झील (anasagar lake) तो उनका सबसे पसंदीदा स्थल है। यहां की नमी (wetland), उपयुक्त भोजन (food) और जलवायु (nature) उनके अनुकूल रहती है। अजमेर में नवम्बर से फरवरी-मार्च तक कई प्रजातियों के पक्षियों को देखा जा सकता है।

विशेषज्ञ देंगे रोचक जानकारियां
बर्ड फेयर के दौरान पक्षीविद्, विशेषज्ञ और शिक्षक पक्षियों (birds) के बारे में रोचक जानकारी देंगे। आनासागर झील में मुख्यत: कॉर्मोरेंट्र, ग्रे हेरोन, पेलिकन्स, मैलार्ड, कॉमन टील, रफ, किंगफिशर, स्पून बिल, स्पॉट बिल्ड डक, नॉर्दन शॉवलर सहित 50 से अधिक प्रजातियों (types of birds) के देशी व प्रवासी पक्षी आते हैं। विशेषज्ञ पक्षियों के आहार-विहार, प्रकृति, इनके विभिन्न वातावरण में रहने से जुड़ी जानकारियां देंगे।

Published on: