अजमेर

petrol pump strike : जिले में 150 करोड़ का व्यापार प्रभावित

- जिले के 140 पेट्रोल पंप हड़ताल पर, सुबह छह बजे खुलेंगे पेट्रोल

less than 1 minute read
Oct 24, 2019
petrol pump strike
petrol pump


अजमेर. राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर अजमेर जिले के करीब 140 पेट्रोल पंप बुधवार को सुबह 6 बजे से 24 घंटे की हड़ताल के बंद रहे। पेट्रोल पंप गुरुवार को सुबह 6 बजे प्रारंभ होंगे।

अजमेर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने आरपीडीए को वार्ता के लिए बुलाया था, परन्तु वार्ता विफल रही। इसके परिणाम स्वरूप अजमेर जिले के पेट्रोल पंप हड़ताल के चलते बंद रहे। इससे करीब 150 करोड़ रुपए का व्यापार प्रभावित हुआ। पेट्रोल पंपों की हड़ताल के चलते शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि आपातकालीन सेवाओं को आपूर्ति जारी रखी गई। एसोसिएशन सचिव दीपक ब्रह्मवर ने बताया कि बताया कि गुरुवार को सुबह 6 बजे हड़ताल समाप्त होने पर पेट्रोल पंप फिर से शुरू होंगे। हड़ताल निजी कम्पनियों के पेट्रोल पंपों का भी सहयोग रहा। हड़ताल के बावजूद सरकार की ओर से वार्ता के लिए किसी प्रकार की वार्ता नहीं की गई। आरपीडीए इसके लिए बाद डीलर्स की अनिश्चितकाल की तैयारी कर रही है। इसके संबंध दीपावली बाद पुन: प्रदेश स्तर पर बैठक आयोजित कर अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में विचार किया जाएगा।

फैक्ट फाइल

- 140 करीब जिले में पेट्रोल पंप
- 560 किलोलीटर पेट्रोल की खपत

- 1100 किलोलीटर डीजल की खपत

दुकानों पर चोरी-छिपे बेचा गया पेट्रोल

शहर में पेट्रोल पंप की हड़ताल के चलते कई वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गाड़ी में पेट्रोल खत्म होने के कारण कई दुकानों पर चोरी-छिपे महंगे दामों पर पेट्रोल बेचा। हड़ताल के कारण पेट्रोल के दुगने दाम तक वसूले गए। अजमेर-जयपुर हाईवे स्थित कई दुकानों पर भी पेट्रोल और डीजल की चोरी-छिपे बिक्री की जाती है।

Updated on:
23 Oct 2019 09:52 pm
Published on:
24 Oct 2019 03:00 am