30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार दिपावली के दिन सभी जलाए मिट्टी के दीपक

किशनगढ़ में दिवाली खुशियों वाली अभियान की गई शुरुआतसांसद भागीरथ चौधरी ने बांटे मिट्टी के दीपक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

Kali Charan kumar

•

Updated: 23 Oct 2019, 9:10 PM IST

इस बार दिपावली के दिन सभी जलाए मिट्टी के दीपक

इस बार दिपावली के दिन सभी जलाए मिट्टी के दीपक

मदनगंज-किशनगढ़.
सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर के दिवाली खुशियों की अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इसकी वर्तमान समय में काफी जरुरत है। हम सभी को इस दिपावली को अपने अपने घर मिट्टी के दीपक जला कर रोशनी करनी चाहिए। सांसद चौधरी ने यह बात जैन भवन में बुधवार को दिवाली खुशियों वाली अभियान के शुभारंभ के मौके पर कही। सांसद ने कहा कि वह भी महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर संकल्प यात्रा के दौरान भी सभी से मिट्टी के दिपक जलाने की अपील कर रहे है। उन्होंने मुनि पूज्य सागर के इस अभियान को अनुकरणीय बताते हुए दीपक वितरित किए।
आर्यिका विज्ञाश्री ससंघ के सानिध्य में दिवाली खुशियों की अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर आर्यिका ने कहा कि यह अभियान मुनि पूज्य सागर की अप्रतिम सोच है और प्रेरणादायी है। इससे स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा एवं हमारी संस्कृति के लिए भी हितकारी साबित होगा।
अंतर्मुखी परिवार के संरक्षक राज कुमार दोसी और अन्तर्मुखी सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बैद ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे राज्य के कई शहरों में बेरोजगारों को मिट्टी के दीपक नि: शुल्क वितरित किए जा रहे हैं। इससे बेरोजगारों को रोजगार और स्वदेशी को बढ़ावा मिलने के साथ ही हुनरमंदा परिवारों के हाथों को काम मिलेगा। चाइनीज दीपकों के कारण प्रदेशभर के कुम्हार समाज के परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट बन गया। ऐसे में यह अभियान काफी सार्थक है। संरक्षक दोसी ने बताया कि कई शहरों में कुम्हार परिवारों से 3 लाख से अधिक मिट्टी के दीपक बनवाए और जरुरतमंद परिवार के सदस्यों को नि:शुल्क वितरित किए गए। ताकि वह इससे होने वाली कमाई से अपने घर दिपावली मना सके। इस मौके पर संजय और दशरथ समेत अन्य बेरोजगार और जरुरतमंद युवकों को नि:शुल्क दिपक वितरित कर अभियान शुरू किया गया।
यह रहे मौजूद
आरके परिवार के कंवरीलाल पाटनी, मुनिसुव्रतनाथ पंचायत के अध्यक्ष विनोद पाटनी, महामंत्री सुभाष बडज़ात्या, आदिनाथ पंचायत के अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल, अंतर्मुखी परिवार के संरक्षक राजकुमार दोसी एवं कार्याध्यक्ष चन्द्रप्रकाश बै, पार्षद पंकज पहाडिय़ा, मोहनलाल पाटनी, अनिल गंगवाल, देवेन्द्र झांझरी, मनीष गोधा, प्रदीप गंगवाल, राजेश कोठारी, सुशील गंगवाल, सुभाष चौधरी, राहुल गंगवाल, कमल पहाडिय़ा, विशेष दगड़ा, लादूलाल गंगवाल, जानू चौधरी, अनिल पाटनी, विकास पाटनी, नवरत्न दगड़ा, गुणमाला छाबड़ा, मोना झांझरी, प्रियंका सेठी, रीना बज, पूनम दगडा समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
डेढ़ लाख दीपक किशनगढ़ से खरीदें
तीन लाख दीपक कुम्हार परिवारों से खरीदने और उन्हें जरूरतमंद लोगों में रोजगार के लिए वितरित करने का संकल्प लिया गया था। अंतर्मुखी परिवार के राजकुमार चौधरी ने बताया कि अभियान को आगे बढ़ाने में किशनगढ़ ने योगदान दिया है। करीब डेढ लाख दीपक यहीं बनकर तैयार हुए है। इससे स्थानीय कुम्हार परिवार को रोजगार में संबल मिल सके।

बनाई लघु फिल्म
अभियान का मकसद जन.जन तक पहुंचाने के लिए किशनगढ़ में ही एक लघु फिल्म तैयार की गई हैए जिसे अंतर्मुखी महिला परिवार की प्रचार मंत्री प्रियंका सेठी और उनकी सहयोगियों की मदद से तैयार किया गया है। फिल्म को श्रीफल न्यूज के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

अब मदद पहुंचने लगी ऑनलाइन
दिवाली खुशियों वाली अभियान के तहत दीपकों की ऑनलाइन बुकिंग से जरूरतमंदों को मदद मिलना शुरू हो चुकी है। पहली ऑनलाइन बुकिंग किशनगढ़ की सीमा कासलीवाल ने कीए जिन्हें जरूरतमंद व्यक्ति दशरथ ने जाकर दीपक दिए। दशरथ को अभियान के दौरान ही अंतर्मुखी गुरुभक्त परिवार ने निशुल्क दीपक उपलब्ध कराए थे। सीमा कासलीवाल की बुकिंग के बाद उन्हें दशरथ ने दीपक दिएए जिससे उसकी आय हुई। परिवार के विमल दोसी और राज कुमार बडजात्या ने लोगों से अभियान से ज्यादा से ज्यादा जुडऩे की अपील की है।