अजमेर

PM Modi Ajmer Visit: सभा की तैयारियां पूरी, पीएम नरेंद्र मोदी यूं पहुंचेंगे स्टेज तक

wwww.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Oct 06, 2018
PM Modi In Ajmer Highlights

अजमेर.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा शनिवार को दोपहर कायड़ विश्रामस्थली में होगी। की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। पुलिस व प्रशासन की ओर से कारकेड निकालकर रिहर्सल हो चुकी है। सभा स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा सीएम वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ले चुके हैं।

ये भी पढ़ें

अजमेर: PM दौरे से पहले गुर्जर आंदोलनकारियों का हंगामा, जमकर की तोड़फोड़, मचा रहा हड़कंप

कायड़ विश्रामस्थली में मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा के विधायकों, शहर एवं देहात भाजपा के पदाधिकारियों को भी पार्टी की ओर से दिए गए लक्ष्य के अनुसार आमजन को सभा में लाने के संबंध में प्रदेश आलाकमान की ओर से फीडबैक भी लिया जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री बीरमदेव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दवे, राज्यसभा सांसद नारायणलाल पंचारिया, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, शहर भाजपाध्यक्ष अरविन्द यादव, देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत सहित पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।

यूं पहुंचेंगे मोदी
पीएम मोदी दिल्ली से रवाना होकर जयपुर पहुंचेंगे। यहां से वायुसेना के हैलीकॉप्ट में सवार होकर वे कायड़ विश्राम स्थली स्थित हैलीपेड पर उतरेंगे। दोपहर 1 बजे उनकी अजमेर में सभा होगी। उन्हें कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच हैलीपेड से डोम तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए एसपीजी और खुफिया टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।

पीएम की अजमेर सभा से ही मिलेगी हाइट

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अजमेर सभा से ही विधानसभा चुनावों में प्रचार एवं माहौल को हाइट मिलेगी। इसलिए पहला लक्ष्य यही हो कि सभा में अधिक से अधिक लोगों को सभा में जुटाएं। उन्होंने कहा कि पुरानी रैलियों एवं सभाओं की कमियों को भूलते हुए इस रैली को सफल बनाने के लिए सभी जुटें।
मुख्यमंत्री ने कायड़ विश्राम स्थली पर प्रधानमंत्री की सभा की तैयारियों के बाद सभा की तैयारियां संभालने वाले पदाधिकारियों व संगठन प्रभारियों से यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव का मुख्य आगाजा प्रधानमंत्री की सभा से हो रहा है। राजस्थान भर में इस सभा की सफलता के संदेश जाएगा।

मोदी की सभा के माध्यम से राजस्थान में भाजपा का माहौल और बेहतर होगा। इसके माध्यम से चुनावी हाइट भी मिलने वाली है। अगर पूर्व में किसी सभा में रैलियों में किसी भी तरह की कोई कमी रही तो उसे भूलकर इस सभा में तीन लाख से अधिक आमजन एवं कार्यकर्ताओं को सभा में लाने के लक्ष्य को पूरा करें। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

धरी रह गई तैयारियां : पीएम मोदी नहीं जाएंगे पुष्कर, अजमेर में सभा स्थल पर ही बिताएंगे एक घंटा ,जानें मोदी जी का पूरा शेड्यूल
Published on:
06 Oct 2018 07:10 am
Also Read
View All