अजमेर

PM Modi In Ajmer Highlights:पीएम मोदी उतरे हैलीकॉप्टर से, कारकेड हुआ सभास्थल के लिए रवाना

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2018, 1:16 PM IST
PM Modi In Rajasthan
PM Modi In Rajasthan

अजमेर.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अजमेर पहुंच चुके हैं। कायड़ विश्राम स्थली में भारतीय वायु सेना के हैलीकॉप्टर से नीचे उतरने के बाद सीएम वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री मोदी का फूल देकर स्वागत किया। प्रदेश भाजपाध्यक्ष मदनलाल सैनी भी साथ रहे।

पीएम मोदी हैलीपैड से कार में सवार हो चुके हैं। यहां से महज दो-तीन मिटन में सभा स्थल में पहुंचेंगे। विशेष मंच पर पहुंचते ही मोदी का जबरदस्त स्वागत किया जाएगा।

पीएम मोदी की सभा का मंच जहां 40 गुना 60 फीट आकार का बनाया गया है वहीं इसकी ऊंचाई 8 फीट रखी गई है। मंच के सामने बनाए गए तीन प्रमुख डोम (पांडाल) की चौड़ाई 650 फीट एवं लम्बाई करीब 900 फीट रखी गई है।

इसके साथ ही डोम के बाद शामियाने के नीचे भी आमजन व कार्यकर्ताओं को बैठाने की व्यवस्था की गई है। इस वक्त वक्त डोम में बैठे लोग और भाजपा कार्यकर्ता जोश से लबरेज दिख रहे हैं। डोम से मोदी-मोदी....के नारे गूंज रहे हैं।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी से 3 से 5 लाख तक आमजन के पहुंचने का दावा किया जा रहा है वहीं संयोजक मंडल की ओर से करीब 3 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ताओं एवं आमजन के लिए पेयजल की व्यवस्था के तहत 3 लाख का टार्गेट निर्धारित किया गया है।

आंकड़ा जुटाने के लिए इन पर फोकससभा में तय किए गए लक्ष्य (आंकड़ों) को जुटाने के लिए भाजपा प्रदेश संगठन एवं सत्ता की ओर से अजमेर जिले पर अधिक फोकस किया गया है। यहां प्रत्येक विधायक को 120 से 130 बसों का टार्गेट दिया है।

अजमेर शहर के प्रत्येक मंडल को 120 बसों का लक्ष्य दिया गया है, इसमें पृथ्वीराज मंडल को कम लक्ष्य दिया गया है। अजमेर जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा को 30 बसों का टार्गेट दिया गया है। शहर के प्रत्येक वार्ड पार्षद के पास करीब 8 से 10 बसों को भरने का जिम्मा सौंपा गया है। कौन विधायक एवं दावेदार कितनी बसों से कितनी संख्या लेकर पहुंचेगा इस पर भी संगठन के नियुक्त प्रभारी व संयोजक पूरी नजर रखेंगे।

Published on: