अजमेर जिला पुलिस के बेड़े में चेतक वाहन शामिल है। इसमें शामिल पुलिसकर्मी शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त करते हैं।
अजमेर. पुलिस गश्त (police security) में शामिल चेतक वाहन के ड्राइवर की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। उसके सीने और पेट में अचानक असहनीय दर्द (severe pain) उठा था। उसे तत्काल जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी मृत्यु हो गई।
अजमेर जिला पुलिस के बेड़े में चेतक वाहन (chetak jeep) शामिल है। इसमें शामिल पुलिसकर्मी शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त करते हैं। चेतक दल के जीप चालक भगवानसिंह (55) पुत्र नरपत सिंह की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई।
उसके सीने (heart pain) और पेट में असहनीय दर्द (pain) हुआ। पुलिसकर्मी तत्काल उसे लेकर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
अधिकारी पहुंचे अस्पताल
चेतक दल के चालक की मृत्यु (death) की सूचना पर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने मामले की जानकारी ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर नारायण टोगस, सीओ नॉर्थ डॉ. प्रियंका रघुवंशी, कोतवाली थाना प्रभारी शमशेर सिंह सहित कई पुलिसकर्मी (police cops) भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने चालक की मृत्यु पर शोक जताया।
गांव में अंतिम संस्कार
मृतक पुलिसकर्मी नागौर जिले के परबतसर तहसील (parbatsar) का रहने वाला था। उसे पुलिस सेवा में करीब 30 साल हो गए थे। मृतक का अंतिम संस्कार (crimition) गांव में किया जाएगा। साथ ही पुलिस के नियमानुसार परिजन को सभी परिलाभ दिए जाएंगे।