31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime News : दिन दहाड़े बहला-फुसला कर महिला से करवा लिया ऐसा काम

अजमेर उपखण्ड के मदनगंज में बुधवार को चमड़ाघर क्षेत्र में तीन ठगों ने एक ग्रामीण महिला को ठग लिया। वे महिला से सोने-चांदी के गहने और पांच हजार रुपए की नकदी लेकर चलते बने।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 29 Nov 2019, 11:42 AM IST

Crime news

Crime news

गांधीनगर थाना क्षेत्र में वारदात
अजमेर/ मदनगंज-किशनगढ़. अजमेर उपखण्ड के मदनगंज में बुधवार को चमड़ाघर क्षेत्र में तीन ठगों ने एक ग्रामीण महिला को ठग लिया(crime in ajmer)। वे महिला से सोने-चांदी के गहने और पांच हजार रुपए की नकदी लेकर चलते बने। माला निवासी बाली गुर्जर दोपहर में खरीदारी(shopping) करने के लिए शहर आई थी। इस दौरान पुरानी मिल के पास से रास्ते में दो पुरुष और एक महिला उसके साथ हो गए।

Suicide : परिजन कर रहे थे जिसके हाथ पीले करने की तैयारी ,उसी बेटी ने आखिर क्यूं उठा लिया ऐसा कदम

आरोपियों ने महिला से कहा कि आगे लूट(loot in ajmer) हो गई है। आप अपने गहने और अन्य सामान एक थैले में रख लें, नहीं तो आपके साथ भी लूट हो सकती है। महिला आरोपियों के झांसे में आ गई। उसने अपने सोने के टॉप्स, कंठी और चांदी के कड़े खोल कर एक थैली में रख लिए, और उसे झांसा नकदी भी एक थैली में रखवा ली। बातों-बातों में ठगों ने महिला का थैला बदल दिया। इस दौरान वे वहां से निकल गए।

Drug Dealer: दो किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

महिला रूपनगढ़ रोड पर चुंगी के पास पहुंचकर थैला खोलकर देखा तो उसमें कागज के टुकड़े मिले तो उसे ठगी(thagi in ajmer) का पता चला। महिला सडक़ पर मदद के लिए पुकारने लगी। इस दौरान मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर गांधीनगर थानाधिकारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और महिला से वारदात की जानकारी ली। इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

मादक पदार्थ के तस्करों को दस-दस साल की सजा

नए खरीदे थे टॉप्सबाली

गुर्जर ने बताया कि बुधवार को ही एक जोड़ी सोने के कानों के टॉप्स खरीदे थे तथा एक जोड़ी टॉप्स उसने पहन रखे थे। ठगों ने कानों में पहने टॉप्स भी खुलवा लिए और नए खरीदे टॉप्स भी ले गए। पुलिस ने खंगाली रिकॉर्डिंग थानाधिकारी राजेश कुमार ने आसपास की दुकानों में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी है।

Crime In Ajmer: रेप केस ने किया अजमेर को शर्मसार, पुलिस जुटी जांच में