31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Suicide : परिजन कर रहे थे जिसके हाथ पीले करने की तैयारी ,उसी बेटी ने आखिर क्यूं उठा लिया ऐसा कदम

युवती ने आत्महत्या की ( The girl committed suicide), परिजन समझ नहीं पा रहे, आखिर ऐसा क्या हुआ कि बेटी ने ऐसा कदम उठा लिया,पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 28 Nov 2019, 12:27 PM IST

suicide.jpg

मंगतेर से मिलकर रात को घर आकर सो गई,सुबह मृत मिली
अजमेर. यहां एक युवती रात को कमरे में सोने गई थी। सुबह परिजन को उसका शव मिला। परिजन समझ नहीं पा रहे कि आखिर बेटी ने ऐसा कठोर कदम क्यों उठाया? उसकी सगाई हो चुकी थी। कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी। परिजन बेटी के हाथ पीले करने की तैयारी में थे। घटना के रोज दिन में वह अपनी दीदी के घर मंगेतर (fiance) को बुलाकर मिलने गई थी। वहां से वापस घर लौटी तो सब कुछ नॉर्मल था।

Read More: CRIME: जरा सा पत्थर मारना पड़ा महंगा, नहीं मालूम था होगा ये हाल

रात को परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां का माजरा देख पैरों तले जमीन खिसक गई। रोने-चीखने की आवाज और विलाप सुन पड़ोसी भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस (police) ने आकर कमरे की जांच की तो कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। क्लाक टावर थाना पुलिस के अनुसार मलूसर रोड क्षेत्र निवासी युवती ज्योति (22) पुत्र प्रेमचंद ने आत्महत्या ( suicid) कर ली। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (jlnh) में पोस्टमार्टम (postmartam) के बाद शव परिजन को सौंप दिया। परिजन ने पुलिस को बताया कि ज्योति की सगाई हो चुकी थी।

Read More: ट्रक में कर रखे थे दो पार्टीशन,जब पुलिस ने झांककर देखा तो रह गईं आंखें फटी की फटी

विवाद या तनाव जैसी बात नहीं
परिजन के अनुसार सगाई(Engagement) होने के बाद किसी तरह का विवाद या तनाव जैसी कोई बात नहीं थी। यह समझ से बाहर है कि मंगतेर से मिलने के बाद आखिर उसने आत्महत्या क्यों की? वह वापस घर लौटी तब तनाव जैसा कुछ नजर नहीं आ रहा था। इसी रात उसने जीवन लीला समाप्त करने जैसा निर्णय कर सबको स्तब्ध कर दिया। इससे आशंका है कि मंगेतर से कोई कहासुनी या अन्य कोई बात जरूर हुई है। पुलिस मामले की पड़ताल (investigating) में जुटी है।

Read More:crime In Ajmer: रेप केस ने किया अजमेर को शर्मसार, पुलिस जुटी जांच में