31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
ट्रक में कर रखे थे दो पार्टीशन,जब पुलिस ने झांककर देखा तो रह गईं आंखें फटी की फटी
Play video

ट्रक में कर रखे थे दो पार्टीशन,जब पुलिस ने झांककर देखा तो रह गईं आंखें फटी की फटी

गो-वंश लदा ट्रक पकड़ा पुलिस को देख तस्कर भागे
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 27 Nov 2019, 12:32 PM IST

अजमेर/केकड़ी. केकड़ी थाना पुलिस (police) ने मंगलवार देर रात गोवंश (Cows loaded truck ) से भरा ट्रक पकड़ा है। पुराना कोटा रोड पर मोलकिया गांव में आमली जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग ट्रक में गोवंश को भर रहे थे। ग्रामीणों ने पूछताछ (Inquiry) की तो आरोपियों ने सही जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने की सूचना पर केकड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देख ट्रक में गोवंश भर रहे लोग वहां से भाग गए। पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली तो ट्रक (truck) में ठूंस-ठूंसकर गोवंश भरा मिला। तस्करों(Smugglers) ने ट्रक में दो पार्टीशन(Two partitions in the truck) कर रखे थे। अनुमान है कि इस ट्रक में 100 से ज्यादा गोवंश है।

Read more: Theft case: दुकान के तोड़े ताले, सात हजार रुपए पार


देशी कट्टा ताना

बताया जाता है कि ग्रामीणों(villagers) ने मोटरसाइकिल पर तस्करों का पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने देसी कट्टा हवा में लहरा कर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से गोवंश से भरे ट्रक को केकड़ी पहुंचाया। थानाधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि गोवंश को गोशाला में खाली करवाया जा रहा है। गोवंश की संख्या ट्रक को खाली करवाने के बाद ही पता चल सकेगी।

Read More: Theft: आई थी भतीजे के शादी में, नहीं सोचा था होगा ये हाल