1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घरेलू विवाद में पेड़ पर फंदा डालकर की आत्महत्या

घरेलू विवाद में पेड़ पर फंदा डालकर की आत्महत्या
less than 1 minute read
Google source verification

रीवा। मप्र के रीवा जिले के सेमरिया में घरेलू विवाद पर एक व्यक्ति ने पेड़ में फंदा डालकर जान दे दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना सेमरिया थाने के मऊ गांव की बताई जा रही है। अर्जुन कुशवाहा 45 वर्ष निवासी मऊ ने सोमवार की रात यह आत्मघाती कदम उठाया था।

शाम को उसका घर वालों से विवाद हुआ था जिसके बाद वह घर से नाराज होकर निकल गया। काफी देर तक जब उसका पता नहीं चला तो परिजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे लेकिन पीडि़त का कोई पता नहीं चला। सुबह परिजनों ने गांव के बाहर पेड़ में लटकता हुआ शव देखा।

घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डा. आरपी शुक्ला ने भी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवा दिया गया।

पीडि़त की दिमागी हालत काफी समय से खराब थी जिसका इलाज भी चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि विवाद होने से नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। घटना से हड़कंप की स्थिति बनी रही।