31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे के फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कथरा बाजार निवासिनी एक विवाहिता की लाश उसी के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे के फंदे से लटकती मिली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्रावस्ती

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 27 Nov 2019, 2:55 PM IST

संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे के फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश

संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे के फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश

श्रावस्ती . मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कथरा बाजार निवासिनी एक विवाहिता की लाश उसी के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे के फंदे से लटकती मिली। विवाहिता के ससुरालीजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी जानकारी होने पर मृतका के परिजन आ गए और मल्हीपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

भिनगा थाना क्षेत्र के मछरिहवा गांव निवासिनी जाहिरा ने अपनी पुत्री राबिया (22 वर्ष) का विवाह तीन माह पूर्व मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कथरा बाज़ार निवासी अख्तर हुसैन के साथ किया था। मंगलवार को राबिया का शव उसी के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंढे से दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। जिसके बाद राबिया के ससुरालीजन बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। तभी सूचना मिलने पर राबिया की मां जाहिरा मौके पर पहुंच गई। और उसने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना मल्हीपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका की मां के पहुंचने के बाद ससुरालीजन मौके से फरार हो गए

इस संबंध में मल्हीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय बताते हैं कि घटना की सूचना मिली थी। मृतका की मां की तहरीर पर मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।