
drug dealer
अजमेर. शहर में चोरी-छिपे मादक पदार्थ (drugs edict) की तस्करी जारी है। दरगाह थाना पुलिस ने क्षेत्र से एक व्यक्ति को मादक पदार्थ की तस्करी (smuggler) के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से दो किलो गांजा भी बरामद किया।
दरगाह थाना प्रभारी हेमराज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप (kuwar rashtradeep) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर नारायण टोगस के निर्देश में मादक पदार्थ रोकथाम अभियान जारी है।
इसी कड़ी में दरगाह थाना (dargah thana) में उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, गजेंद्र गौरा और जितेंद्र की टीम बनाई गई। टीम ने बुधवार शाम को अंदरकोट तालाब निवासी अकिल मोहम्मद (41) पुत्र खुर्शीद मोहम्मद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 2 किलो गांजा बरामद किया। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पहुंच रही नशे की खेप
शहर में चोरी-छिपे मादक पदार्थों (drugs dealer) की खेप पहुंचना जारी है। दरगाह इलाके में आमाबाव तालाब, जालियान कब्रिस्तान और आसपास के इलाकों में नशे के कारोबारी (smugglers) सक्रिय हैं। अफीम, स्मैक, ब्राउन शुगर और अन्य मादक पदार्थों का कारोबार हो रहा है।
नहीं बन जाए उड़ता पंजाब...
शहर और ग्रामीण इलाके में नशे का कारोबार (business) धीरे-धीरे पैर पसार चुका है। अजमेर धीरे-धीरे उड़ता पंजाब बनने की ओर अग्रसर है। यहां कई नाबालिग और नौजवान मादक पदार्थों की जकड़ में है। खानाबदोश बच्चे व्हाइटनर सूंघते देखे जा सकते हैं। पत्रिका ने हाल में अभियान भी चलाया है।
Updated on:
28 Nov 2019, 2:06 PM IST
Published on:
28 Nov 2019, 2:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.