अजमेर

Ajmer News: महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाया पोस्टकार्ड अभियान

महिलाओं की सुरक्षा के लिए ग्रुप दी मेडम सहित अन्य संस्थाओं ने पोस्टकार्ड अभियान चलाया। महिलाओं ने प्रधानमंत्री के नाम लिखे पोस्टकार्ड और ज्ञापन गुरुवार को जिला कलक्टर को सौंपा।

2 min read
Dec 13, 2019
महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाया पोस्टकार्ड अभियान

प्रधानमंत्री के नाम कलक्टर को सौंपे

अजमेर. महिलाओं की सुरक्षा के लिए ग्रुप दी मेडम सहित अन्य संस्थाओं ने पोस्टकार्ड अभियान(Postcard campaign in ajmer ) चलाया। महिलाओं ने प्रधानमंत्री (Prime Minister Narendra Modi) के नाम लिखे पोस्टकार्ड और ज्ञापन गुरुवार को जिला कलक्टर (District Collector) को सौंपा। अध्यक्ष अलका भाटी, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य हेमंत भाटी ने बताया कि देश में चार लाख से अधिक दुष्कर्म (rape case in ajmer in ajmer) के मामले अदालतों में विचाराधीन हैं।

पीडि़ताओं को न्याय नहीं मिल रहा। उन्नाव, हैदराबाद, रांची और सहित विभिन्न शहरों, कस्बों और गांवों में महिलाओं-बालिकओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। घटनाओं में लिप्त आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं। निर्भया कांड के आरोपी छह साल से जेल में कैद हैं।

इस दौरान अजमेर फ्लाइंग बर्ड, सोफिया कॉलेज, एलआईसी, एसपीसी-जीसीए, शंकर सिंह भाटी एंड संस, रेलवे, अजमेर विकास प्राधिकरण, कई फिटनेस और लेडीज क्लब, एचएमटी सहित अन्य संस्थाओं के ८ हजार सदस्यों ने पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान चलाया।

ख्याति अरोड़ा, मधु खंडेलवाल, रिद्धिमा शास्त्री, अरुणा कच्छावा, पूनम राजावत, प्रगति छापरवाल, अंशु, सीमा खंडेलवाल और अन्य महिलाएं-कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : नगर निगम आयुक्त का अभिनन्दन

अजमेर. शहर के कांग्रेसी नेताओं की ओर से बुधवार को नगर निगम आयुक्त चिन्मयी गोपाल का अभिनंदन किया।
कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिला मुख्य संगठक शैलेन्द्र अग्रवाल ने शहर की सफ ाई व्यवस्था, पार्को का सौन्दर्यीकरण, अवैध निर्माण व अतिक्रमणों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई करने पर अभिनंदन किया गया।

इस दौरान पूर्व कांग्रेस उपाध्यक्ष कैलाश झालीवाल, महासचिव विजय नागौरा, सेवादल जिलाध्यक्ष एडवोकेट देशराज मेहरा, अरविन्द धोलखेडिय़ा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More: ajmer news : बेटी को कलक्टर ‘पापा’ का इंतजार

Published on:
13 Dec 2019 01:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर