अजमेर

RPSC NEWS : 9 हजार वरिष्ठ अध्यापकों के परिणाम की तैयारी

rpsc news ajmer : प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा स्कूल को जल्द ही विषयवार 9 हजार वरिष्ठ अध्यापक मिलेंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग में वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के तहत हुई काउंसलिंग का परिणाम जारी करने की कवायद में जुटा है। जनवरी अंत अथवा फरवरी में आयोग परिणाम निकल सकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jan 2020, 12:19 AM IST
RPSC NEWS : 9 हजार वरिष्ठ अध्यापकों के परिणाम की तैयारी
RPSC NEWS : 9 हजार वरिष्ठ अध्यापकों के परिणाम की तैयारी

अजमेर. प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा स्कूल को जल्द ही विषयवार 9 हजार वरिष्ठ अध्यापक मिलेंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc) में वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के तहत हुई काउंसलिंग (counsling) का परिणाम जारी करने की कवायद में जुटा है। जनवरी अंत अथवा फरवरी में आयोग परिणाम निकल सकता है।

वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) की पात्रता की जांच के लिए विचारित सूचियां पिछले साल 29 जुलाई से 21 अगस्त तक जारी की गई थी। अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की जांच के लिए आयोग ने 19 नवंबर 19 से काउंसलिंग शुरू की थी। विभिन्न चरणों में विषयवार अभ्यर्थियों को बुलाया गया। अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को भी अवसर दिया गया। काउंसलिंग 18 दिसंबर को पूरी हुई थी।

जांचने के बाद परिणाम
विचारित सूचियों में शामिल अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। आयोग अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच कर चुका है। अब इनका अंतिम परिणाम जारी किया जाना है। आयोग दस्तावेज सहित परिणाम की जांच में जुटा है। अध्यक्ष दीपक उप्रेती चाहते हैं, कि परिणाम में कोई त्रुटि अथवा तकनीकी समस्या नहीं हो। लिहाजा परीक्षा, गोपनीय विभाग इसकी गहन पड़ताल में जुटे हैं। परिणाम जारी करने के बाद आयोग शिक्षा विभाग को पात्र अभ्यर्थियों की सूची भेजेगा।

फैक्ट फाइल

पद-करीब 838
आवेदन तिथि-10 मई से 9 जून 2018

परीक्षा के लिए मिले थे आवेदन- 9 लाख
इन विषयों की परीक्षा-सामान ज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, पंजाबी, सिंधी, संस्कृत, उर्दू और हिंदी

Published on: