अजमेर

Guru Purnima :तीर्थगुरु पुष्कर सरोवर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Guru Purnima : पुष्कर pushkar सरोवर के गौ घाट, ब्रह्म घाट, वराह घाट सहित अन्य घाटों पर लगा हुआ है स्नान करने वालों का तांता - पितरों का हो रहा है पिंडदान, पंडितों को दक्षिणा देकर ले रहे हैं आशीर्वाद
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jul 2019, 1:11 PM IST
pushkar under cable work
pushkar under cable work

पुष्कर. पुष्कर सरोवर में गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र पुष्कर सरोवर में डुबकी लगा ली है तथा श्रद्धालुओं का स्नान करने का क्रम लगातार जारी है । राजा महाराजाओं की ओर से मनोकामना पूर्ति के बाद बनाए गए 52 घाटों (Pushkar ghat)पर सतरंगी छटा निखरने लगी है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यहां की प्रमुख घाट गौ घाट, ब्रह्म घाट, वराह घाट पर स्नान करने वाले उमड़ते जा रहे है। पद्मपुराण में वर्णित सृष्टि खंड के लेख के अनुसार ब्रह्मा का पुष्कर तीर्थ सभी तीर्थों का गुरु कहा जाता है यही कारण है कि भारत की समस्त तीर्थ धामों की यात्रा करने के बाद पुष्कर का स्नान दर्शन नहीं करें तो यात्रा सफल नहीं मानी जाती है।

Read More : rain in pushker

इसलिए सभी श्रद्धालु तीर्थों की यात्रा करने के बाद स्नान (pushkar snan)करने पुष्कर आते हैं। तथा अपने गंतव्य को लौटते हैं। आज गुरु पूर्णिमा का यहां पर विशेष महत्व माना गया है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पुष्कर सरोवर का पूजन स्नान दर्शन करने का पौराणिक महत्व है यही कारण है कि आज पुष्कर सरोवर में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩे लगी है। हालांकि ग्रहण लगने के कारण पुष्कर के प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर के कपाट बंद है तथा कल सवेरे ब्रह्म मुहूर्त में आरती के बाद ही खुलेंगे लेकिन पुष्कर सरोवर में स्नान करने का सिलसिला ग्रहण काल के दौरान और बढ़ जाएगा।

Published on: