29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
देखिए जब पुष्कर में सलेमाबाद पीठाधीश्वर श्रीजी महाराज ने बरसाया कथामृत तो झूम उठे श्रद्धालु
Play video

देखिए जब पुष्कर में सलेमाबाद पीठाधीश्वर श्रीजी महाराज ने बरसाया कथामृत तो झूम उठे श्रद्धालु

गिरधर गोपाल मंदिर के पाटोत्सव के तहत किया जा रहा है भागवत कथा आयोजन । सलेमाबाद पीठाधीश्वर श्याम शरण देवाचार्य (Salemabad PithadiShuvar ShyamSaran Devacharya)श्रीजी महाराज स्वयं व्यासपीठ से बरसा रहे है कथामृत।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 13 Jul 2019, 12:56 PM IST

पुष्कर. पुष्कर गिरधर गोपाल मंदिर के पाटोत्सव अवसर पर आयोजित भागवत कथा (Bhagwat katha)के दौरान व्यास पीठ पर विराजित होकर सलेमाबाद के निंबार्क पीठाधीश्वर श्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज ने कलयुग में भगवान के नाम स्मरण की महिमा का गुणगान किया।

Read More: दादागुरुदेव की शोभा यात्रा निकाली

उन्होंने कहा कि कलियुग में केवल भगवान का नाम ही सब कुछ आधार है। नाम लेने से ही मनुष्य प्राणी भवसागर से पार उतर जाता है। कितना भी बड़ा पापी हो अगर उसने एक बार भी हरि नाम ले लिया फिर वह कभी भी गलत रास्ते ओर जा ही नही सकता। राजा अजामिल ओर भक्त प्रह्लाद की कथा का वर्णन करते हए हुआ श्रीजी ने कहा कि दुष्ट पापी अजामिल ने अंत समय मे अपने बेटे नारायण को पुकारा ओर भगवान के पार्षद उसे स्वर्ग ले गए। इसी प्रकार भक्त प्रहलाद की भगवान ने रक्षा की।

Read More: Jagannath Mahotsav : भक्तों ने उत्साह से खींचा रथ

श्याम शरण देवाचार्य ने कहा कि माता-पिता को अपनी संतति को भगवान की ओर ले जाना चाहिए। यह जरूरी है कि अपनी-अपनी क्षमता की मंदिर लेकर आए श्लोक सुनाएं कथा सुनाएं वर्तमान की शिक्षा प्रणाली पर बोलते हुए स्वामी श्री जी महाराज ने कहा कि पहले स्कूलों में दया कर दान भक्ति का प्रार्थना(Pray in schools) करवाई जाती थी लेकिन उच्च शिक्षा Higher educationका स्वरूप ही बदल गया है अंग्रेजी में अर्थ ही प्रार्थना शिक्षा दी जा रही है।

Read More: आज मोहे राधा छल गई रे…!