30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज मोहे राधा छल गई रे…!

जगन्नाथ रथ यात्रा के दूसरा दिन कार्यक्रमबांकेबिहारी मन्दिर में जन्मोत्सव एवं नन्दोत्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

Sunil Kumar Jain

•

Updated: 5 Jul 2019, 8:16 PM IST

जगन्नाथ रथ यात्रा के दूसरा दिन कार्यक्रम

आज मोहे राधा छल गई रे...!

(फोटो) आज मोहे राधा छल गई रे...!
जगन्नाथ रथ यात्रा के दूसरा दिन कार्यक्रम
बांकेबिहारी मन्दिर में जन्मोत्सव एवं नन्दोत्सव
आज झूला महोत्सव
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
ब्यावर. जगन्नाथ रथ यात्रा के दूसरे दिन बांकेबिहारी मन्दिर में जानकी मण्डल ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति के साथ कान्हाजी का जन्मोत्सव एवं नन्दोत्सव मनाया। संजीव झांकियोंं ने मन मोह लिया। गर्भगृह एवं प्रभु जगन्नाथ का दरबार फूलो से सजाया गया। नयनाभिराम श्रृगांर के दर्शन करके श्रद्वालु मंत्रमुग्ध हो गए। हीरालाल जगन्नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि जानकी मण्डल की कविता शर्मा व हेमलता शर्मा ने कार्यक्रम का प्रारम्भ गणेश वन्दना एवं शिव पार्वती संवाद से किया। सोने के रथ से पधारे मेरे प्रभुजी, हीरे लाल जडे घोडे चार लगे..., सुनाकर भक्तो की वाही वाही लूटीं। सुगना तवंर ने आज मोहे राधा छल गई रे..., शोभा चोटिया व गंगा गर्ग ने काली कमली वाला मेरा यार है..., कुसुम डाणी व मधु डाणी बडी देर भई नन्दलाला..., पार्वती गोयल,सुनीता यादव व सुनीता गुप्ता ने जन्म लियो सांवरा कन्हाई बधाई........सावत्री गोयल पार्वती मंगल,मंजु गोयल व सुलेखा झा ने पगलिया मे पायल पहनकर कान्हा नाचे रे..........लीला मितल, मुन्नी मितल एवं उपा मेहता ने लाला की सुनकर मैं आई..........रेखा जिन्दल, हेमलता गर्ग एवं कंचन तंवर ने हरे रंग पर मोरनी रूदन करे...... साथ ही जानकी महिला मण्डल की सदस्याओ ने भयो सारे बिरज मे षोर चलो री नन्द भवन की ओर जन्म लियो कान्हा ने........ तोरे चन्दा खिलौना लाइ दूगी,कान्हा काजल लगवाई ले......... कोई तिरछी नजर से ना देखो कि लाला मेरा बडा सलौना है .... आदि भजन प्रस्तुत करके नन्द महोत्सव का रस बरसाया। दही हांडी प्रसंग पर जानकी महिला मण्डल ने माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया।कार्यक्रम में कान्ता नामा, उमा सांखला,सुमन पालडिया,लक्ष्मी उबाना, मधु ईनानी, एल. एन बल्दुआ, स्वरूपनारायण झंवर, पुप्पा धूत, संगीता नवाल,उर्मिला भाटी आदि भक्तजन उपस्थित थे। जगन्नाथ रथ यात्रा प्रमुख विजय तंवर ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर जगन्नाथ को अतिप्रिय खीरान, जिसको पुरी में अटका प्रसाद बोला जाता है का भोग लगाकर वितरण किया गया।

आज होगा झूला महोत्सव,बहेगी भजन सरिता
शनिवार को भगवान जगन्नाथ के ननिहाल बांकेबिहारी मन्दिर में ठाकुरजी का झूला महोत्सव आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के तहत् ठाकुरजी का झूला सजाकर ठाकुरजी के विग्रह को झूले में विराजमान किया जाएगा एवं स्वर रागिनी गु्रप की चंचल सोनी, शालिनी शर्मा एवं अन्य भजनों की प्रस्तुति देगी। कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे से शाम तक आयोजित होगा।
(कासं)

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़