अजमेर

Pushkar :विश्व के इकलौते जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के चढ़ावे पर भडक़े साधु-संत

ब्रह्मा मंदिर के दान पात्रों से राशि निकालने के दौरान जूनागढ़ एवं हरिद्वार से आए संतों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2019, 12:05 PM IST
Pushkar : world Famous Brahma Temple news
Pushkar : विश्व के इकलौते जगज पिता ब्रह्मा मंदिर के चढ़ावे के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए भडक़े साधु-संत

पुष्कर.(pushkar news ) ब्रह्मा मंदिर के दान पात्रों से राशि निकालने के दौरान जूनागढ़ एवं हरिद्वार से आए संतों ने हंगामा खड़ा कर दिया। नौ संतों में से संत मीरां गिरी व छोटू गिरी भडक़ गए। उन्होंने दानपात्र की राशि निकालने का विरोध करते हुए चढ़ावे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि यहां पर नागा साधुओं की गद्दी होने के बावजूद संतों की कोई सेवा नहीं है चाय-पानी तक नहीं पूछी जाती है। छोटू गिरी ने आरोप लगाया कि कमेटी पैसे का दुरुपयोग कर रही है। मौके पर मौजूद कर्मचारी ने संतों को चाय पीने का ऑफ र किया और भडक़ गए तथा संतों के अपमान का आरोप लगाते हुए मौके से चले गए। गौरतलब तो यह है कि हरिद्वार में जूनागढ़ के नौ संतों का एक समूह ब्रह्मा मंदिर के दर्शन को आया था। उस दौरान दानपात्र से राशि निकाली जा रही थी। किसी कर्मचारी ने संतों को कोई तवज्जो नहीं दी और संतों को आम दर्शनार्थी की तरह जाने दिया। इससे संतों में नाराजगी व्याप्त हो गई।

ब्रह्मा मंदिर के दानपात्रों से निकले 11.26 लाख रुपए

ब्रह्मा मंदिर में रखे दानापात्रों से 11 लाख 26 हजार 685 रुपए का चढ़ावा मिला है। दो दिन तक तीस जनों की टीम ने दानपात्रों से निकली राशि की गणना की। महंत सोमपुरी के निधन के बाद जिला कलक्टर अजमेर की अध्यक्षता में गठित ब्रह्मा मंदिर प्रबंध कमेटी की देखरेख में मंदिर में विभिन्न स्थानों पर रखे दानपात्र खोले जाने लगे है। कमेटी की सचिव व पुष्कर उपखंड अधिकारी देविका तोमर ने दानपात्रों में प्राप्त चढ़ावा राशि की गणना करने के लिए 30 जनों की डयूटी लगाई थी।

बुधवार को सुबह से लेकर गुरुवार की दोपहर तक मंदिर परिसर में रखे सभी दानपात्र खोले गए तथा इन दानपात्रों में प्राप्त राशि की दो दिन तक गणना की गई। 21 दिनों के अन्तराल में यह दानपात्र खोले गए है। निम्बार्क पीठाधीश्वर श्यामशरण देवाचार्य श्रीजी की श्री मदभागवत कथा में हजारों श्रद्धालुओं के पुष्कर आगमन के कारण इस बार कम समय में रिकॉर्ड चढ़ावा आया है।

Published on: