अजमेर

अपडेट हुआ रेलवे का ‘कवच’ सिस्टम, खतरे का सिग्नल देकर ट्रेन रोकेगा; अजमेर मंडल में टावर लगने शुरू

Railway Kavach System Kya Hai: ट्रेनों की सुरक्षा के लिए लगाया जाने वाला ‘कवच’ सिस्टम अपडेट किया गया है। यह दुर्घटना की स्थिति में किसी ट्रेन के करीब 3 से 4 किलोमीटर की रेंज में ट्रेनों को रोक देगा।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 2:47 PM IST
Railway Kavach System
अजमेर। जॉन्सगंज में लगाया जा रहा टावर।

Railway Kavach System Kya Hai: ट्रेनों की सुरक्षा के लिए लगाया जाने वाला ‘कवच’ सिस्टम अपडेट किया गया है। अपडेटेड कवच सिग्नल पास इन डेंजर (एसपीेडी) पर आधारित है। यह रोडियो आधारित रियल टाइम सिग्नल भेजेगा। दुर्घटना की स्थिति में किसी ट्रेन के करीब 3 से 4 किलोमीटर की रेंज में ट्रेनों को रोक देगा। अजमेर मंडल में इसके टावर लगने शुरू हो गए हैं। इसके लिए इंजन भी अपडेट किए जाएंगे। स्टेशन पर भी अपडेशन होगा। टावर रेलवे के आम टावरों से काफी ऊंचे हैं। इन पर रेडियो फ्रीक्वेंसी डिवाईस लगाए जाएंगे। जिनसे सिग्नल का आदान प्रदान होगा।

कई डिवाइस लगेंगी

कवच के लिए इंजन और वैगन में कई डिवाइस लगेंगी। इंजन में ड्राइवर मशीन इंटरफ़ेस, डीपीएस एंटिना व अल्ट्रा हाई फि्रक्वेंस डिवाइस, डायरेक्शन सेंसिंग टाइप स्पीड सेंसर, आरएफआईडी रीडर, ब्रेक इंटरफ़ेस यूनिट लगाई जाएंगी। इसके साथ ही एक्सेल पर पल्स जनरेटर स्पीड सेंसर लगेंगे जो गाड़ी की स्पीड को मॉनिटर करेंगे। कैप के नीचे लगने वाले आरएफआईडी रीडर ट्रैक पर लगे आरएफआईडी को रीड करके डेटा भेंजेगे। इनमें एक ट्रैक पर दो गाडि़यां, ट्रैक क्षतिग्रस्त होने और स्टेशन का रियल टाइम डेटा मिलेगा। यह आपात स्थिति में गाडि़यां रोक सकेगा।

इंजन में दिखेगा सिग्नल

यह डिवाइस इंजन में ही सिग्नल दिखाता है। यह ट्रेन को ओवर स्पीडिंग सेक्शनल स्पीड, ट्रेन स्पीड, लूप लाइन स्पीड, स्थाई व अस्थाई गति को मॉनिटर करेगा। ट्रेनों की सीधी टक्कर, पीछे की टक्कर, पार्श्व टक्कर से बचाएगा। यह ट्रेन को रिवर्स मूवमेंट व रोल बेक से भी बचाएगा। जिस क्षेत्र से ट्रेन जा रही है वहां की एलसी फाटक पर ऑटोमेटिकली सीटी बजाने का काम करेगा।

ट्रेनों की मिलेगी जानकारी

कवच से स्टेशन पर अल्ट्रा हाई फि्रक्वेंसी (यूएचएफ) रेडियो सिग्नल से विभिन्न ट्रेनों के स्थान, गति आदि के बारे में वास्तविक समय की जानकारी मिलेगी। लोको कवच को आरएफआईडी टैग से ट्रैकसाइड की जानकारी मिलेगी। बर्थिंग ट्रैक, पॉइंट और ब्लॉक सेक्शन सहित ट्रैक के कुछ हिस्सों को विशिष्ट आईडी दी जाएगी।

स्टेशन से सीधा कनेक्ट होगा इंजन

इसे रेडियो टावर वाले स्टेशनों पर इसके अधिकार क्षेत्र में लोकोमोटिव के साथ संचार करने के लिए स्थापित किया जाता है। विभिन्न सिग्नलिंग आस्पेक्ट्स से संबंधित वास्तविक जानकारी प्राप्त करने के लिए स्टेशन इंटरलॉकिंग के साथ जोड़ा जाता है | सभी सिग्नलों की मार्ग संबंधी जानकारी कवच इकाई द्वारा मॉनिटर की जाएगी।

क्या है ‘कवच’

कवच ट्रेन कोलिसिअन अवोइडेन्स सिस्टम (टीसीएएस) स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है। इसे रेडियो टावर वाले स्टेशनों पर इसके अधिकार क्षेत्र में लोकोमोटिव के साथ संचार करने के लिए स्थापित किया जाता है। विभिन्न सिग्नलिंग आस्पेक्ट्स से संबंधित वास्तविक जानकारी प्राप्त करने के लिए स्टेशन इंटरलॉकिंग के साथ जोड़ा जाता है। सभी सिग्नलों की मार्ग संबंधी जानकारी मॉनिटर की जाती है।

Updated on:
11 Nov 2026, 2:47 PM IST
Published on: