अजमेर

Rajasthan Accident: जयपुर लौटते समय हाईवे पर गोवंश से टकराई कार, वित्त आयोग अध्यक्ष बाल-बाल बचे

Arun Chaturvedi Car Accident: राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी की कार पीपलाज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा कार के सामने गोवंश के आने से हुआ।

less than 1 minute read
Nov 23, 2025
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। फोटो: पत्रिका

अजमेर। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी की कार शनिवार रात पीपलाज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा कार के सामने अचानक गोवंश के आने से हुआ। हादसे में अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी बाल-बाल बच गए। वे दूसरी कार से जयपुर के लिए रवाना हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

चतुर्वेदी सुमेरपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर जयपुर लौट रहे थे। पीपलाज के निकट उनकी कार के सामने गोवंश आ गया। उससे टकराकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में जयपुर विधायक गोपाल शर्मा भी साथ थे। हैडिंग सुझाव

ये भी पढ़ें

Rajasthan Accident : भरतपुर में सड़क हादसा, वृंदावन जा रहे 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 7 गंभीर घायल

सदर थानाधिकारी गजराज ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त कार को एक तरफ करवाया गया। मामले की जानकारी मिलने पर जिला कलक्टर कमलराम मीना, पुलिस अधीक्षक रतन सिंह भी मौके पर पहुंचे।

राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी से बात करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी पहुंचे

अध्यक्ष की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौके पर पहुंचे। वे भी शादी समारोह में शामिल होकर जयपुर जा रहे थे। इधर, सूचना पर मसूदा विधायक विरेन्द्र सिंह कानावत व भाजपा नेता देवीशंकर भूतडा भी मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Crime: ससुराल में शादी अटेंड करने पहुंचा 6 करोड़ रुपए के गबन का आरोपी, पुलिस ने दबोचा

Also Read
View All

अगली खबर