अजमेर

rajasthan ka ran: नेताजी पहुंचे वोटर्स के घर, बताने लगे अपनी सरकार की ये खूबियां

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Nov 16, 2018
bjp worker
bjp leaders in eelction

अजमेर.

भारतीय जनता पार्टी ने अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान जारी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ पर घर-घर मे बंाटे प्रपत्र वितरित किए हैं। इसमें सरकार की खूबियां और कामकाज का जिक्र है।

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल ने बताया कि हर बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महा जनसम्पर्क अभियान के दूसरे दिन सर्व प्रथम आदर्श मण्डल के वार्ड नंबर 22 तारागढ रोड से कोहिनूर कॉलोनी होते हुए न्यू गोविन्द नगर से गणेश नगर तक और वार्ड 26 विज्ञान नगर, आदर्श नगर, पंचवटी कॉलोनी मेंं जन सम्पर्क किया गया। इसके बाद आर्य मण्डल के वार्ड 21 स्थित जागृति नगर से अजयनगर में जन सम्पर्क किया गया।

इस अवसर पर भदेल के साथ गुरमीत सिंह, बूथ विस्तारक सीताराम शर्मा, मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा, घीसूलाल गढवाल, पार्षद मोहन लालवानी, राकेश, आनन्द चौधरी, श्याम बाबू वर्मा, रविन्द्र सिंह जादोन, बूथ अध्यक्ष प्रभुदयाल फुलवारी, अनिता अन्ना, दिलीप शर्मा सुरेश रुपानी, रिषी मंगानी, सुन्दर लाल,काजल जेठवानी, कुमकुम, भारती गुरनानी, पप्पु बच्चानी, सोहनए, कमलेश सेन, मोहन मोटवानी, अशोक सोनी, गायत्री सोनी, चेतन जांगिड, रुपेन्द्र शोभावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

अजमेर. भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी व पार्षद नीरज जैन ने वार्ड 55 के बूथ संख्या 83 पर क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क किया। उन्होने क्षेत्रवासियों को पार्षद के तौर पर किए कार्यो एवं भाजपा सरकारी की योजनाओं की जानकारी दी। सम्पर्क कार्यक्रम में बजरंग मंडल के महामंत्री गंगाराम सैनी, विवेक उपाध्याय, फूलचंद शर्मा, दिनेश सैनी, अनिल, हरीश सहित बूथ के कार्यकर्ता मौजूद थे।

कमल संदेश यात्रा रैली
पुष्कर. विधानसभा क्षेत्र भूणाबाय से पुष्कर तक कमल संदेश यात्रा निकाली गई। विधायक सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में दोपहिया वाहनों पर भाजपा का झंडा लिए कार्यकर्ताओं ने चुनावी शंखनाद किया गया। भाजपा संगठन के दिशा निर्देशों की अनुपालना में यह आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनावो का माहौल बनाने की कोशिश की।

Updated on:
04 Nov 2018 04:38 am
Published on:
16 Nov 2018 09:27 am