अजमेर

RPSC Recruitment: 5 माह में 12,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती परीक्षाएं मार्च से, जानें डिटेल शेड्यूल

RPSC recruitment 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं का दौर अब मार्च से प्रारंभ होगा। मार्च से जुलाई के बीच आयोग 12,000 से ज्यादा रिक्त पदों की भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा।

less than 1 minute read
Feb 26, 2026
राजस्थान लोक सेवा आयोग, पत्रिका फाइल फोटो

RPSC recruitment 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं का दौर अब मार्च से प्रारंभ होगा। मार्च से जुलाई के बीच आयोग 12,000 से ज्यादा रिक्त पदों की भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा। इनमें सब इंस्पेक्टर, प्राध्यापक एवं कोच और पशु चिकित्सा अधिकारी जैसी बड़ी परीक्षाएं भी शामिल हैं।

आयोग के इस साल के कलेंडर के तहत जनवरी-फरवरी में डिप्टी कमांडेंट, लेक्चरर भर्ती, कनिष्ठ रसायनज्ञ और सहायक विद्युत निरीक्षक परीक्षा हो चुकी हैं। अब अप्रेल से जुलाई तक अहम परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं में करीब 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने कैलेंडर में 26 अप्रेल, 3 मई, 29 नवम्बर, 6 और 27 दिसम्बर की तिथियां अन्य परीक्षाओं के लिए आरक्षित रखी हैं।

ये भी पढ़ें

Ajmer Crime: ‘हमदर्द’ बनकर मदद का दिया भरोसा और दे गए जीवनभर का दर्द, बैक-टू-बैक 2 महिलाओं से ठगी

मार्च से जुलाई तक अहम परीक्षाएं

  • सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती मुख्य परीक्षा (कार्मिक विभाग)- 22 और 23 मार्च
  • सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर (गृह विभाग) (1015 पद) परीक्षा- 5 और 6 अप्रेल
  • पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन) (1100 पद)- 19 अप्रेल
  • सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) (281 पद)- 19 अप्रेल
  • प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच (मा.शिक्षा) (3225 पद)- 31 मई से 16 जून
  • वरिष्ठ अध्यापक (मा. शिक्षा) (6500 पद)- 12 से 18 जुलाई

अन्य पदों की परीक्षाएं

  • कनिष्ठ विधि अधिकारी (जेडीए) परीक्षा (12 पद)- 26-27 जुलाई
  • सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग) परीक्षा (113 पद)- 30 अगस्त
  • निरीक्षक फैक्टरी बॉयलर्स (कारखाना-बाॅयलर्स) परीक्षा (13)- 20 सितम्बर
  • सहायक निदेशक एवं वरि. वैज्ञानिक अधिकारी (विधि विज्ञान) (28 पद)- 13 से 16 अक्टूबर
  • संरक्षण अधिकारी (महिला-बाल विकास)परीक्षा (12 पद)- 15 नवम्बर

(तिथियां आयोग के अनुसार)

जुटाने होंगे यह संसाधन

  • 500 से 800 ज्यादा परीक्षा केंद्र
  • 1500 वीडियोग्राफर, सीसीटीवी
  • 3 हजार से ज्यादा शिक्षक-कर्मचारी
  • 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी
  • 500 से ज्यादा वाहन और अन्य साधन

ये भी पढ़ें

सीएम भजनलाल पुष्कर में चल रही धीरेन्द्र शास्त्री की कथा में पहुंचे, बोले- सनातन संस्कृति के लिए काम कर रही सरकार

Also Read
View All

अगली खबर