अजमेर

राजस्थान के इस सरकारी अस्पताल में गलत जगह छूने पर भड़की महिला रेजीडेंट, आत्मरक्षा में मारे थप्पड़

महिला रेजिडेंट की ओर से एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने के मामले में महिला रेजिडेंट ने कहा कि उसने आत्मरक्षा में थप्पड़ मारे हैं। संबंधित व्यक्ति ने उसे गलत जगह छुआ, जिस पर उसे गुस्सा आ गया।
less than 1 minute read
• •
Oct 12, 2025
Jawaharlal Nehru Hospital
लिखित शिकायत देते हुए (फोटो- पत्रिका)

Ajmer News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में शनिवार को एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने आत्मरक्षा में एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। जानकारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति ने महिला डॉक्टर को गलत जगह छुआ, जिस पर वह भड़क गई और उसने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए उसे थप्पड़ मार दिया।


बता दें कि घटना के बाद अस्पताल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति संभाली। वहीं, आरोपी व्यक्ति ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए मौके से चले जाने की बात कही गई है।


जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल सामरिया ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई थी। समिति की रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि महिला रेजिडेंट ने आत्मरक्षा में थप्पड़ मारा था।


रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि संबंधित व्यक्ति ने गलती स्वीकार की और गार्ड के समक्ष माफी मांगकर वहां से चला गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने कहा कि पीड़ित महिला रेजिडेंट और इंटर्न चिकित्सकों ने भी लिखित शिकायत देकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल, अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Updated on:
12 Oct 2025 01:43 pm
Published on:
12 Oct 2025 01:38 pm
Also Read
View All
Ajmer: गाड़ी के नंबर में 007 और राम-श्याम लिखवाने का क्रेज, जानें कैसे मिलता है पसंदीदा VIP नंबर और कितना आता है खर्च?

Rajasthan News : सबसे बड़े JLN अस्पताल की ICU में घुसा सांप, डॉक्टरों से लेकर मरीज़ों-परिजनों में अफरा-तफरी, मशक्कत के बाद रेस्क्यू

Rajasthan Crime : अजमेर में फिल्मी अंदाज में डकैती, 12 मिनट में समेटा करोड़ों का माल, 3 घंटे में पुलिस ने धर दबोचा

निलम्बित महिला जेलर को अजमेर से अचानक जयपुर जेल में किया शिफ्ट, जानें इसके पीछे की हैरान कर देने वाली वजह

अजमेर रेल मंडल में फर्जीवाड़े का खुलासा: लेवल-2 के कर्मचारी को बनाया प्रोटोकॉल इंस्पेक्टर, रेलवे में यह पदनाम ही नहीं