अजमेर

Ram Leela : स्कूली पढ़ाई के साथ धर्म ध्वजा फहराने का ‘संकल्प’

रामलीला के स्कूली बच्चे निभा रहे है अधिकतर किरदार नगर निगम की ओर से जवाहर रंगमंच पर रामलीला का मंचन
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Oct 2019, 11:43 AM IST
Ram Leela : स्कूली पढ़ाई के साथ धर्म ध्वजा फहराने का ‘संकल्प’
Ram Leela : स्कूली पढ़ाई के साथ धर्म ध्वजा फहराने का ‘संकल्प’

हिमांशु धवल

अजमेर. युवा पीढ़ी जहां एक ओर भारतीय संस्कृति से विमुख हो रही है। वहीं वृंदावन के स्कूली छात्र रामलीला (Ram Leela) में विभिन्न पात्र निभाकर धर्म पताका फहरा रहे हैं। जवाहर रंगमंच में रामलीला में विभिन्न पात्र निभाने वाले अधिकतर पात्र आठवीं और दसवीं में पढ़ रहे हैं।

साथ ही संगीत की शिक्षा भी ले रहे है। इसमें से कुछ कलाकार रामलीला के साथ रासलीला, कृष्णलीला में बखूबी पात्र निभाते हैं। इसमें राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान के पात्र का अभिनय करने वाले अविवाहित ही हैं। परसराम, केवट, दशरथ और रावण का पात्र स्वामी तेजपाल भारद्वाज निभा रहे हैं।

यह कर रहे है पढ़ाई


राम का किरदार चन्द्रभूषण शर्मा - 10 वींं

सीता का किरदार रवि शर्मा - 10 वीं
लक्ष्मण का किरदार हरीश शर्मा - 8 वीं

शत्रुघ्न का किरदार भानू शर्मा - 10 वीं

45 साल से कर रहे मंचन, युवाओं को संदेश

वृंदावन के स्वामी तेजपाल भारद्वाज ने बताया कि वह पिछले 45 साल से रामलीला, रासलीला और कृष्णलीला का मंचन कर रहे हैं। वह पिछले 13 साल से अजमेर के जवाहर रंगमंच पर रामलीला का मंचन करने का मौका मिला है। वह स्वयं परसराम, केवट, दशरथ और रावण का पात्र निभाते हैं। उन्होंने धर्म और संस्कृति से विमुख होती युवा पीढ़ी के लिए कहा कि माता-पिता का दायित्व है कि वह अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे। उन्हें धर्मग्रन्थों के बारे में जानकारी देनी चाहिए। साथ ही ऐसे धार्मिक आयोजन में साथ लेकर जाना चाहिए। इससे ही वह अपनी धर्म और संस्कृति से रू-ब-रू हो सकते हैं।

Published on: