29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Shobha Yatra : अंबे माता मंदिर से निकली शोभायात्रा जगह-जगह जोरदार पुष्प वर्षा से स्वागत देखिए वीडियो
Play video

Shobha Yatra : अंबे माता मंदिर से निकली शोभायात्रा जगह-जगह जोरदार पुष्प वर्षा से स्वागत देखिए वीडियो

शारदीय नवरात्र में अम्बे मैया के जयकारों से गुरुवार को समूचा शहर गूंज उठा। ढोल-ढमाकों और बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ बजरंगगढ़ स्थित(ajmer bajrangadh choraha) अम्बे मैया की शोभायात्रा निकाली गई। शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत हुआ। दरगाह बाजार(ajmer dargah) में सर्वपंथ समभाव का नजारा दिखा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Jai Makhija

•

Updated: 3 Oct 2019, 5:46 PM IST

गाजे-बाजे और जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा

अम्बे मैया की शोभायात्रा का कई जगह स्वागत
अजमेर. शारदीय नवरात्र में अम्बे मैया के जयकारों से गुरुवार को समूचा शहर गूंज उठा। ढोल-ढमाकों और बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ बजरंगगढ़ स्थित अम्बे मैया की शोभायात्रा निकाली गई। शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत हुआ। दरगाह बाजार में सर्वपंथ समभाव का नजारा दिखा। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने शोभायात्रा में शामिल पदाधिकारियों-लोगों का इस्तकबाल किया।

जय अम्बे नवयुवक सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में बजरंगगढ़ चौराहे से अम्बे मैया की शोभायात्रा निकाली गई। चित्रकूट धाम के पाठकजी महाराज, निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर, श्यामशरण देवाचार्य सहित कई साधु-संत शामिल हुए। भटिंडा के फौजी फतह पाइप बैंड, श्रीगंगानगर और भीनमाल के ढोल-ढमाकों के साथ शोभायात्रा बजरंगढ़ चौराहे स्थित मंदिर से रवाना हुई। यह फव्वारा चौराहा, आगरा गेट, गणेश मंदिर, नया बाजार, गोल प्याऊ, चूड़ी बाजार, गांधी भवन, मदार गेट, नला बाजार होते हुए पुन: मंदिर पहुंची। बाडमेर के कलाकार गैर नृत्य करते चले। नगाड़े, कच्छी घोड़ी नृत्य, ऊंट-घोड़े भी शोभायात्रा में नजर आए।

निजाम गेट पर इस्तबकाल
गरीब नवाज की दरगाह(ajmer khuwaza sahib dargah) के निजाम पहुंचने पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने लोगों का माल्यार्पण कर इस्तकबाल किया। इसमें सूफी मिशन सोसायटी के शेखजादा जुल्फिकार चिश्ती, खादिम सैयद गनी गुर्देजी, वाहिद अंगारा और अन्य खादिम शामिल हुए।

शहरवासियों ने किया स्वागत

विशेष रथ पर निकली शोभायात्रा का कई जगह स्वागत किया गया। रथ कोलकाता के पुष्पों से सजा था। नया बाजार, चूड़ी बाजार, मदार गेट, गांधी भवन, नला बाजार, फव्वारा चौराहा पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों ने पुष्प वर्षा की। मनोज रियां एंड पार्टी ने झांकियां पेश की। जय अम्बे सेवा माता मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजेश टंडन, कमेटी सचिव संदीप गौड़ और अन्य साथ रहे।

READ MORE :Navratra Festival: पुष्कर घाटी नौसर माता मंदिर मैं नवरात्रा पर विशेष श्रृंगार, देखे वीडियो

READ MORE: नवरात्रा स्थापना पर अंबे माता मंदिर में आरती मैं उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़: देखिए वीडियो