30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Ramleela: शाही ठाठ से निकली श्रीराम बारात
Play video

Ramleela: शाही ठाठ से निकली श्रीराम बारात

नगर निगम की ओर से जवाहर रंगमंच पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। राम बारात में राम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न एवं दशरथ, विश्वामित्र, महामंत्री सुमंत आदि घोड़े व बग्गियों में विराजमान रहे। महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, आयुक्त चिन्मयी गोपाल और उपायुक्त गजेन्द्र सिंह रलावता ने रामा बारात को रवाना किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Jai Makhija

•

Updated: 4 Oct 2019, 1:00 PM IST

– जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

– काली के अखाड़े में दिखाए करतब
अजमेर. नगर निगम से राम बारात(Ram barat) गुरुवार शाम गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। इसका कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसमें कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।

नगर निगम की ओर से जवाहर रंगमंच पर रामलीला(Ramleela) का मंचन किया जा रहा है। राम बारात में राम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न एवं दशरथ, विश्वामित्र, महामंत्री सुमंत आदि घोड़े व बग्गियों में विराजमान रहे। महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, आयुक्त चिन्मयी गोपाल और उपायुक्त गजेन्द्र सिंह रलावता ने रामा बारात को रवाना किया। बारात का जीपीओ के सामने, मदार गेट, गांधी बाजार, चूड़ी बाजार, गोल प्याऊ, नया बाजार चौपड़ व आगरा गेट पर पूर्व पार्षद सुरेश गोयल ने स्वागत किया। बारात के जवाहर रंगमंच पर पहुंचने पर वृंदावन से आए कलाकारों ने जयमाला प्रसंग, लक्ष्मण परशुराम संवाद, मैथली पद्धति से राम विवाह से आदि प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया। राम बारात में पार्षद सुनील केन, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, रमेश सोनी, श्रवण टोनी सहित कई पार्षद और नगर निगम के कर्मचारी शमिल रहे।

READ MORE :Girls marathon: बोली girls प्लीज सेव अर्थ, स्टॉप प्लास्टिक

RAED MORE:बिना रूके ब्यावर रेलवे स्टेशन से गुजरती है सात ट्रेन ‘थ्रूÓ