अजमेर

RAS Recruitment 2018: एमबीसी केटेगरी में वुमेंस के लिए नहीं कोई पद

RAS Recruitment 2018:महिला अभ्यर्थियों ने जताई पद नहीं रखे जाने पर नाराजगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jun 2019, 7:44 AM IST
 RAS Men's -2018 exam starts today
RAS Men's -2018 exam starts today

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में हो रही आरएएस परीक्षा-2018 में अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) श्रेणी में महिलाओं को कोई फायदा नहीं मिलेगा। दरअसल सरकार ने इस श्रेणी में महिलाओं के लिए कोई पद आरक्षित नहीं की है। इसको लेकर महिलाओं में खासी नाराजगी है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2018 कराई जा रही है। प्रारंभिक परीक्षा पिछले वर्ष 5 अगस्त को कराई गई थी। मुख्य परीक्षा 25 और 26 जून को होगी। भर्ती परीक्षा का विज्ञापन पिछले साल 2 अप्रेल को जारी हुआ था। इसमें सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी और अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी), नि:शक्तजन, अराजपत्रित अधिकारी वर्ग शामिल है। अति पिछडा़ वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए आरएएस सहित अधीनस्थ सेवा में एक भी पद आरक्षित नहीं है।

मिलना चाहिए था एक पद
महिला अभ्यर्थियों ने बताया कि अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) के लिए 1 प्रतिशत आरक्षण को मानें तो आरएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा में 5 पद मिलनी चाहिए थी। प्रदेश में महिलाओं के लिए तीस प्रतिशत आरक्षण लागू है। इसकी पालना करने पर महिलाओं को 1 पद मिलना चाहिए था। अगर सरकार अति पिछड़ा वर्ग के लिए पांच प्रतिशत लागू करती है, तो इस भर्ती में फायदा हो सकता है।

Published on: