अजमेर

RBSE: बोर्ड जुटा परीक्षाओं की तैयारी में , राजस्थान में बनेंगे पांच हजार से अधिक केन्द्र

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 10:28 AM IST
RBSE 2019 exam
RBSE 2019 exam

अजमेर.

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सीनियर सैकंडरी और सैकंडरी परीक्षाओं के लिए पूरे राज्य में लगभग साढे पांच हजार से अधिक परीक्षा केन्द्र बनाए जाएंगे। बोर्ड प्रशासन ने परीक्षा केन्द्रों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारियों से अनुशंसा मंगवाना शुरु कर दिया है।

अगले साल मार्च में प्रारंभ होने वाली बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं में लगभग साढे 19 लाख विद्यार्थी शामिल होगे। इसके लिए पूरे राज्य मेंं परीक्षा केन्द्र बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विद्यार्थियों को उनके निवास स्थान से निकटतम स्कूल में परीक्षा के लिए इस साल पूरे राज्य में लगभग साढे पांच हजार परीक्षा केन्द्र बनाए जाएंगे।

डीईओ की अनुशंसा पर खुलेंगे केन्द्र
बोर्ड प्रशासन के अनुसार अगले परीक्षाओं के मद्देनजर राज्य में अनेक नए परीक्षा केन्द्र खोले जाने है। इसके अलावा पिछली परीक्षाओं में अव्यवस्थाओं के मद्देनजर कुछ परीक्षा केन्द्रों को बंद भी किया जा सकता है। विद्यालय भी अनेक कारण से अपने परीक्षा केन्द्रों में बदलाव कराना चाहते हैं। लिहाजा बोर्ड प्रशासन जिला शिक्षा अधिकारियों की अनुशंसा पर उनके जिले में नए परीक्षा केन्द्र खोलने अथवा परीक्षा केन्द्र बदलने का निर्णय करेगा।

7 और 14 मार्च से प्रारंभ होगी परीक्षाएं
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की परीक्षाएं सात मार्च से प्रारंभ होगी। सीनियर सैकंडरी और वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षाएं सात मार्च 2019 को प्रांरभ होगी जबकि दसवीं और प्रवेशिका परीक्षा 14 मार्च से प्रारंभ होगी।

Published on: