30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार वुमेन्स के लिए होगा ये खास इंतजाम, कुछ यूं होंगी चुनाव में व्यवस्थाएं

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 18 Oct 2018, 10:29 AM IST

mahila jajam

special center for womens

अजमेर.

जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर ईवीएम एवं वीवीपेट के प्रदर्शन के लिए निर्देश प्रदान किए।

जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने कहा कि जिले के समस्त रिटर्निंग अधिकारी द्वारा विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम एवं वीवीपेट का जीवंत प्रदर्शन करवाया जाएगा। इसके लिए एक स्थाई तथा एक मोबाइल टीम गठित की जाएगी।

इनके द्वारा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक रिपोर्ट जिला स्तर को प्रेषित करनी होगी।

एक-एक आदर्श महिला केन्द्रों की होगी स्थापना
डोगरा ने कहा कि गत लोकसभा,विधानसभा एवं लोकसभा उप चुनाव के दौरान न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले 10 फीसदी बूथों का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाए। इन बूथों पर विशेष स्वीप गतिविधि आयोजित की जाएं। इसके साथ- साथ इन बूथों पर सामाजिक एवं अन्य स्तरों पर भी प्रयास करके मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक.एक आदर्श महिला केन्द्रों को स्थापित किया जाएगा।

हटाओ होर्डिंग-बैनर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आचार संहिता की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए। विभिन्न स्थानों पर लगे पोस्टर ,बैनर एवं होर्डिंग को हटाने की कार्यवाही पूर्ण की जाए। विभिन्न स्थानों पर उद्घाटन व शिलान्यास की पट्टिकाओं को चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने तक ढका जाए।लेनी होगी अनुमति

चुनाव प्रचार से संबंधित सामग्री किसी के घर पर लगाने से पूर्व सम्पत्ति के मालिक की लिखित सहमति आवश्यक होगी। बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी एम.एल.नेहरा.नगर निगम आयुक्त हिमांशु गुप्ता,अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त नमित मेहता सहित समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी रिटर्निंग ऑफिसर उपस्थित थे।