अजमेर

बस के इंतजार में खड़े युवक को कंटेनर ने टक्कर मार सुला दिया मौत की नींद

Road accident: पुलिस थाना श्रीनगर क्षेत्र में नेशनल हाईवे 79 ए. टाटा डीएलटी के पास सुबह 7 बजे बस का इंतजार कर रहे एक युवक को कंटेनर ने टक्कर मार मौत की नींद सुला दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Oct 2019, 12:12 PM IST
bike accident

श्रीनगर. पुलिस थाना श्रीनगर क्षेत्र में नेशनल हाईवे 79 ए. टाटा डीएलटी के पास सुबह 7 बजे बस का इंतजार कर रहे एक युवक को कंटेनर ने टक्कर मार मौत की नींद (A young man died on the spot )सुला दिया। जानकारी के अनुसार गोरधनपुरा निवासी ट्रक चालक शैतान सिंह रावत ने थाने में रिपोर्ट दी कि अपने खलासी रतन रावत निवासी गोरधनपुरा के साथ चन्देरिया से कुचामन सीमेंट खाली करने जा रहे थे। इसी दौरान रतन के घर से उसकी माँ के बीमार होने का फोन आया। इस पर माँ के बीमार होने की खबर सुनकर टाटा डीएलटी(tata dlt) के पास घर जाने के लिए रवाना हुआ।

इस दौरान बस की राह देखते देखते एक तेज गति(high speed) से किशनगढ़ की ओर से आ रहे कंटेनर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए रतन के टक्कर मार दी। जिससे रतन की मौके पर दर्दनाक मौत( (A young man died on the spot )) हो गयी। मौके की नजाकत को भांपते हुए कंटेनर छोड चालक मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। घटना की सूचना पाकर श्रीनगर थाना पुलिस भी तुरन्त मौके पर पहुच गयी। पुलिस ने मृतक रतन के शव को श्रीनगर अस्पताल के चीरघर में पोष्टमार्टम (postmartam news)कराने के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द की। पुलिस ने शैतान की रिपोर्ट पर कंटेनर को जब्त कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ की।

Published on: