29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेक फेल होने पर श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, 4 चोटिल

हरियाणा के कैथल से आए थे पुष्कर तर्पण करने, टला बड़ा हादसा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 29 Sep 2019, 7:56 PM IST

ब्रेक फेल होने पर श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, 4 चोटिल

पुष्कर की जाट विश्राम स्थली में पलटा ट्रक।

पुष्कर (अजमेर) . जाट विश्राम स्थली क्षेत्र में ढलान पर उतरते समय ब्रेक फेल होने से रविवार को एक ट्रक बेकाबू होने पर दीवार से टकराने के बाद दीवार फांदते हुए करीब चार फीट नीचे गिरकर पलट गया। दुर्घटना में तीर्थनगरी में स्नान तर्पण करने आए हरियाणा के कैथल के चार श्रद्धालु चोटिल हो गए। फुल बॉडी ट्रक में करीब पचास श्रद्धालु सवार थे। ये श्रद्धालु अमावस्या पर सरोवर में स्नान तर्पण करने आए थे और जाट विश्राम स्थली में ठहरे थे। श्रद्धालु सुबह ट्रक में सवार होकर गंतव्य को लौट रहे थे। इस दौरान असंतुलित होकर दीवार तोड़ता हुआ पलट गया। घटनास्थल के पास बिजली का पोल भी था लेकिन चालक ने ट्रक को सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को घुमा दिया जिससे ट्रक उससे टकराने से बाल बाल बच गया। हादसे के बाद ट्रक में सवार महिलाओं-पुरुषो में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़ कर उनकी मदद की। सूचना मिलने के आठ मिनट के भीतर पुलिस उपअधीक्षक (ग्रामीण) विनोद कुमार, पुष्कर थानाधिकारी राजेश मीणा मय जाब्ता व एम्बुलेंस के घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बस में सवार घबराए लोगों को ढाढस बंधाया।