अजमेर

अजमेर में दिल दहला देने वाला हादसा: दो ट्रोलों की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो जने जिंदा जले

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Oct 2018, 6:40 PM IST
 दो ट्रोलों की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो जने जिंदा जले
अजमेर में दिल दहला देने वाला हादसा: दो ट्रोलों की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो जने जिंदा जले

अजमेर
अजमेर में बुधवार को दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। जिस किसी ने इस हादसे के बारे में सुना वह गमगीन हो गया। दरअसल किशनगढ़ के नसीराबाद हाइवे पर दो ट्रोले की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोग जिंदा जल गए। हादसे के बारे में पता चलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। साथ ही स्थानीय लोगों ने मौके पर जुटना शुरू कर दिया। सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में मरने वालों की सख्या बढ़ सकती है।

दो मोटरसाइकिल चालक आये चपेट में आए
जानकारी मिलने के बाद मोके पर और फ़ायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास किये गए। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में दो मोटरसाइकिल चालक आये चपेट में आए हैं। स्थानीय पुलिस ने हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल स्थिती स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Published on: