31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आचार संहिता के उल्लंघन पर पैनी नजर रखेगा ये एप, आप भी यूं कर सकते है इस एप के जरिए शिकायत

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 10 Oct 2018, 2:30 PM IST

this app is useful for those who cross the line of protocol

आचार संहिता के उल्लंघन पर पैनी नजर रखेगा ये एप, आप भी यूं कर सकते है इस एप के जरिए शिकायत

अजमेर.राज्य मऌ विधानसभा चुनाव-2018 मऌ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए ‘सी-विजिल’ एप के जरिए अब किसी भी शिकायत का समाधान सौ मिनिट की अवधि मऌे हो सकेगा। इस एप ने अब राज्य मेऌ भी कार्य करना शुरू कर दिया है। आमजन इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपनी शिकायतऌ सबूतों के भेज सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने बताया कि इस एप का शुभारम्भ मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनन्द कुमार ने सोमवार को शासन सचिवालय में किया। उन्होंने कहा कि अभी तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर पर्याप्त सबूतों के अभाव मऌे कड़ी कार्यवाही नहीं हो पाती थी, अब सी-विजिल एप के जरिए फास्ट ट्रैक शिकायत प्राप्ति और समाधान प्रणाली से प्राप्त शिकायतों पर सौ मिनट में कार्यवाही संभव होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति एन्ड्रॉयड आधारित सी-विजिल एप को मोबाईल फोन में डाउनलोड कर सकता है। यह एप निर्वाचन घोषणा की तिथि से राज्य मऌे प्रभावी हो गया है।
उन्होंने कहा कि एप के जरिये आचार संहिता के उल्लंघन पर उसकी शिकायत मय फोटो या वीडियो के साथ भेजी जा सकती है। इससे अब शिकायतकर्ता को पीठासीन अधिकारी के कार्यालय तक दौड़ लगाने की मशक्कत से निजात मिल सकेगी। इस एप की सबसे खास बात यह है कि इसमऌ शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। इससे पहले की व्यवस्था मऌ शिकायत के सत्यापन मऌय फोटो या वीडियो के रूप मऌ दस्तावेजी साक्ष्य की कमी भी एक बाधा थी। भारत निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल के जरिये इस प्रकार की शिकायतों पर प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए इसका प्रयोग किया है।