अजमेर

Rain in ajmer : बरसात दे गई गहरे ‘जख्म’, वाहन चालक झेल रहे ‘दर्द’

पीडब्ल्यूडी नहीं करा रहा सडक़ों का पेचवर्क
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2019, 2:12 PM IST
Rain in ajmer : बरसात दे गई गहरे ‘जख्म’, वाहन चालक झेल रहे ‘दर्द’
Rain in ajmer : बरसात दे गई गहरे ‘जख्म’, वाहन चालक झेल रहे ‘दर्द’

अजमेर. मानसून (monsoon in ajmer) की बरसात शहर की सडक़ों को गहरे ‘जख्म’ दे गई है। इन जख्मों से ‘दर्द’ वाहन चालकों को झेलना पड़ रहा है। बरसात से क्षतिग्रस्त हुई सडक़ों का पेचवर्क नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सडक़ों में हुए बड़े-बड़े गड्ढों के कारण उनके बीच हिचकौले खाते हुए गुजरना लोगों की मजबूरी बनी हुई है। सार्वजनिक निर्माण विभाग (Public Works Department news) का दावा रहा कि 15 सितम्बर के बाद शहर की सडक़ों का पेचवर्क शुरू होगा, लेकिन 18 दिन बाद भी पेचवर्क सडक़ों पर नजर नहीं आ रहा है। मामले में आश्चर्यजनक तथ्य यह भी है कि अभी तक विभाग को पेचवर्क के लिए मुख्यालय से बजट (Budget) ही नहीं मिला है। विभाग ने पेचवर्क के लिए 1 करोड़ का बजट मांगा था।

जहां हुआ काम वहां भी खानापूर्ति
विभाग ने केवल गौरवपथ (Gauravath ajmer) पर ही कुछ जगहों पर पेचवर्क के नाम कुछ गड्ढों को भरा है, लेकिन यह भी खानापूर्ति ही साबित हुआ है। शहर की प्रमुख सडक़ ( Main roads)माकड़वाली रोड तिराहे पर बीकानेर मिष्ठान के पास सडक़ क्षतिग्रस्त है। भक्तिधाम से पंचशील माकड़वाली तक सडक़ में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जेएलएन अस्पताल (JLN Hospital) के पास बैंक के सामने सडक़ क्षतिग्रस्त है। रामगंज, शास्त्री नगर जयपुर रोड पर गड्ढे हैं, लेकिन विभाग की नजर इन पर नहीं पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालत और भी खस्ताहाल हैं।

नम्बर गेम...

15 : सितम्बर के बाद से होना था काम

190 : किमी में से 100 किमी सडक़ खस्ताहाल

50 : किमी सडक़ मरम्मत का विभाग का दावा

50 : किमी सडक़ों को पेचवर्क का इंतजार

37 : सडक़ें हैं शहर में पीडब्ल्यूडी के पास

यह भी पढ़ें : रोशन हुआ उद्यान

वैशाली नगर जनता कॉलोनी स्थित दीनदयाल उद्यान में आखिरकार लाइट की व्यवस्था कर दी गई है। स्मार्ट सिटी(smart city ajmer) के तहत विकसित इस उद्यान में पिछले कुछ दिन से अंधेरा पसरा पड़ा था। राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित फोटो के बाद प्रशासन जागा है।

Published on: