
जेएलएन अस्पताल का ब्लड बैंक राज्य स्तर पर प्रथम
अजमेर. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के जोनल ब्लड बैंक को बेहतरीन सेवाओं के लिए राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने विभागाध्यक्ष डॉ. स्वर्णलता अजमेरा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। राजस्थान स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन कौंसिल की ओर से जयपुर में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को इस मौके पर कौंसिल के निदेशक डॉ. आर.पी. डोरिया, सदस्य सचिव डॉ. राजेन्द्र मित्तल व अन्य मौजूद रहे। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल जैन के अनुसार मेडिकल कॉलेज के इस जौनल ब्लड बैंक की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का अधिकाधिक आयोजन कर रक्तदान करवाया वहीं मरीजों को रक्त उपलब्ध करवाने का भी कार्य सराहनीय रहा है। अगस्त माह तक कुल 139 स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।अजमेर के मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक को प्रदेश स्तरीय प्रथम पुरस्कार मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. वीर बहादुर सिंह सहित चिकित्सकों व कार्मिकों ने खुशी जताई है।
Published on:
2 Oct 2019, 6:01 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.