अजमेर

हादसा: यूं मचाया ने मौत का तांडव, सात लोगों का छूटा अपने परिवार से साथ

बस चालक तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए सामने से आए डम्पर से टकरा गया।

2 min read
Jul 08, 2018
roadways accident

अजमेर

तबीजी के निकट गलत दिशा में आ रहे डम्पर से तेजगति में आ रही पाली आगार की बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में परिचालक की तरफ बैठने वाले पांच यात्रियों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि मासूम बालिका समेत परिचालक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें

NET-JRF: बढ़ाए लेक्चरर बनने के लिए कदम, गुजरना पड़ा कड़ी जांच से

हादसे में मरने वालों में एक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रशासन ने मृतकों के परिवार को 50 हजार और गंभीररूप से घायलों के परिजन को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

रविवार सुबह ब्यावर से जयपुर जा रही पाली आगार की बस तबीजी के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रोडवेज बस सामने से गलत दिशा में आए डम्पर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में बस के एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

उसमें सवार यात्रियों के शव राजगमार्ग पर बिखर गए। हादसे की सूचना मिलते ही आदर्शनगर व मांगलियावास थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व मृतकों के शवों को बाहर निकाला। रामगंज, आदर्शनगर व मांगलियावास की एम्बुलेंस से उन्हें जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में मृतकों में उत्तर प्रदेश कन्नौज निवासी अरुणकुमार, ब्यावर सुन्दरनगर निवासी ताराचंद कुमावत, राजसमन्द हीरा का बाडिय़ा निवासी दिलीपसिंह, पाली सोजतसिटी निवासी जिसान पुत्र मोहम्मद सईद की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं बूंदी निवासी कुलदीप सिंह की एक साल बेटी नायरा व बस के परिचालक भरतपुर कामा निवासी साबिर खान की उपचार के दौरान मौत हो गई। मांगलियावास थाना पुलिस ने दुर्घटना में घायल भीम निवासी मोहनसिंह रावत की शिकायत पर डम्पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसाकारित करने का प्रकरण दर्ज किया है।

हादसे में यह है घायल

सोजत सिटी निवासी शाहिरा पत्नी मोहम्मद सईद, शाहिनी पुत्री मोहम्मद सईद, भीलवाड़ा बदनोर कुम्बलाई प्रहलाद गुर्जर व उसकी पत्नी लक्ष्मी, जयपुर गोविन्दगढ़ निरूना निवासी नरेन्द्रसिंह सेन, नागौर खूनखूना खरवालिया निवासी कल्याण सिंह, सिरोही बाबा गांव निवासी अरविन्द व्यास, उसकी पत्नी रेखा व पुत्री रितिका घायल हो गए।

अलवर अरावली विहार निवासी सुदर्शनदेव वर्मा व उनकी पत्नी लता, पाली सेंदड़ा गिरी निवासी मानवेन्द्रसिंह, राबडिय़ावास निवासी नौरत कुमावत, बूंदी निवासी ज्योति कंवर पत्नी कुलदीप सिंह, कोलकाता निवासी शुभंकर राम, राजसमन्द भीम बादनी निवासी मोहनसिंह रावत, आनन्दसिंह रावत, रायपुर बिराटिया निवासी गौतम मेघवंशी, बादामी मेघवंशी, सोजत सिटी निवासी मोहम्मद सईद जख्मी हो गए। घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया है।

आईजी, कलक्टर व एसपी ने देखा घटनास्थल

पुलिस महानिरीक्षक (अजमेर रेंज) मालिनी अग्रलवाल, कलक्टर आरती डोगरा, एसपी राजेन्द्र सिंह समेत पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में डम्बर चालक गलत दिशा में आदर्शनगर की तरफ से जा रहा था जबकि बस चालक तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए सामने से आए डम्पर से टकरा गया।

ये भी पढ़ें

Accident: मृतकों को 50 हजार और घायलों को 10 हजार रुपए सहायता
Published on:
08 Jul 2018 04:38 pm
Also Read
View All