शिक्षा राज्यमंत्री अस्पताल में मौजूद
शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने तत्काल घायलों के उपचार की व्यवस्थाओं को देखा। तत्काल डॉक्टर्स को उपचार में जुटने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने सूचना के लिए हेल्प लाइन नम्बर 0145-2628932 भी जारी किया है। लोग इस नम्बर पर अपने परिजनों, रिश्तेदारों की जानकारी ले सकते हैं। मृतकों में अब तक ब्यावर और कन्नौज निवासी का नाम सामने आया है। अन्य लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।