
net-jrf exam
अजमेर
कॉलेज और विश्वविद्यालयों में लेक्चरर बनने के लिए विद्यार्थियों ने रविवार को सीबीएसई की नेट-जेआरएफ परीक्षा में किस्मत अजमाई। विद्यार्थियों को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश मिला। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई।
सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक पहला 11 से 1 बजे तक द्वितीय पेपर हुआ। दोनों पेपर में सम-सामायिक और विषय संबंधित सवाल पूछे गए। परीक्षा से पूर्व सुबह 7 बजे से ही विद्यार्थियों की केंद्रों पर जांच की गई। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा खत्म होने के बाद विद्यार्थी प्रश्नों पर चर्चा करते नजर आए।अजमेर में लॉरेन्स एन्ड मेयो पब्लिक स्कूल केंद्रीय विद्यालय सहित अन्य केंद्रों पर करीब 7 हजार विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें करीब 90 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
केंद्रों के बाहर रखवाई सामग्री
परीक्षा में घड़ी, वॉलेट, पर्स, ज्योमिट्री बॉक्स, मोबाइल, पेजर, केलक्यूलेटर, हेयर पिन, चूड़ी, बैग, वाटर बॉटल, ब्रेसलेट और अन्य सामग्री साथ ले जाने की इजाजत नहीं थी। इसके बावजूद कई विद्यार्थी यह सामान लेकर पहुंचे। केंद्रों पर तैनात स्टाफ ने विद्यार्थियों से सामग्री लेकर बाहर रखवाई।
उत्तर कुंजी-ओएमआर जल्द
सीबीएसई उत्तरकुंजी और विद्यार्थियों की स्कैन की हुई ओएमआर जल्द वेबसाइट पर अपलोड करेगा। इससे विद्यार्थी स्व मूल्यांकन कर सकेंगे। परिणाम अगस्त या सितम्बर में जारी होगा।
इन विषयों की हुई परीक्षा
अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, हिंदुस्तान संगीत, स्पेनिश, जापानी, रूसी, संस्कृत, शिक्षा, बंगाली, कॉमर्स, पर्यावरण विज्ञान, जनसंख्या अध्ययन, संस्कृत, योग और अन्य
पढ़ें यह खबर भी
विकल्प भरे, आवंटन 10 को
पीटीईटी समन्वयक प्रो. बी.पी. सारस्वत ने बताया कि पंजीकृत अभ्यर्थियों ने बीएड कॉलेज के विकल्प ऑनलाइन भरे। इसमें दो वर्षीय और चार वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम वाले कॉलेज में प्रवेश के लिए विकल्प मांगे गए थे। प्रथम काउंसलिंग के बाद 10 जुलाई को कॉलेज की आवंटन की सूचना जारी होगी। जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित होंगे उन्हें 10 से 13 जुलाई तक बकाया प्रवेश शुल्क बैंक या ऑनलाइन जमा करवाना होगा।
शुल्क जमा कराने के बाद अभ्यर्थी 14 जुलाई तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग कर सकेंगे।अपवर्ड मूवमेंट आवेदन 15 सेअभ्यर्थी अपवर्ड मूवमेंट के ऑनलाइन आवेदन 15 और 16 जुलाई को भर सकेंगे। अपवर्ड मूवमेंट के बाद कॉलेज आवंटन सूचना 17 जुलाई को जारी होगी। अभ्यर्थियों को आवंटित कॉलेज में 19 जुलाई तक रिपोर्टिंग करनी होगी।
Published on:
08 Jul 2018 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
