अजमेर

RPSC Exams Update : राजस्थान में मार्च में सिर्फ एक भर्ती परीक्षा, अप्रेल में 2396 पदों के लिए होगा मुकाबला

RPSC Exams Update : राजस्थान लोक सेवा आयोग की साल 2026 के मार्च माह में केवल एक परीक्षा होगी। जबकि अप्रेल में सब इंस्पेक्टर, पशु चिकित्सा अधिकारी और सहायक कृषि अभियंता विभाग से जुड़े 2396 पदों के लिए परीक्षाएं होंगी।
less than 1 minute read
RPSC Exams Update Rajasthan Only one recruitment exam in March 2,396 post The competition in April
फाइल फोटो पत्रिका

RPSC Exams Update : राजस्थान लोक सेवा आयोग की साल 2026 की 4 विभागों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। मार्च में केवल एक परीक्षा होगी। जबकि अप्रेल में सब इंस्पेक्टर, पशु चिकित्सा अधिकारी और सहायक कृषि अभियंता विभाग से जुड़े 2396 पदों के लिए परीक्षाएं होंगी। इनको लेकर आयोग व्यापक तैयारियों में जुटा है।

आयोग ने 11 जनवरी को डिप्टी कमांडेंट, 12 जनवरी को लेक्चरर आयुर्वेद विभाग और 1 फरवरी को कनिष्ठ रसायनज्ञ और सहायक विद्युत निरीक्षक की परीक्षाएं कराई हैं। अब सीधे 15 से 18 मार्च तक सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती मुख्य परीक्षा (कार्मिक विभाग)-2024 का आयोजन होगा।

मालूम हो कि आयोग ने कलैंडर में 26 अप्रेल, 3 मई, 29 नवम्बर, 6 और 27 दिसम्बर की तिथियां अन्य परीक्षाओं के लिए आरक्षित कर रखी हैं।

अप्रेल में यह अहम परीक्षाएं

पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन) में 1100 पदों के लिए 19 अप्रेल और सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) में 281 पदों पर भर्ती के लिए 19 अप्रेल को परीक्षा होगी। इनमें करीब 4 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

दो चरणों में सब इंस्पेक्टर परीक्षा

सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2025 का आयोजन दो चरणों में होगा। परीक्षा 5 और 6 अप्रेल को कराई जाएगी। इसके तहत सामान्य हिंदी का पेपर सुबह 11 से 1 बजे और सामान्य ज्ञान -सामान्य विज्ञान के पेपर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होंगे। करीब 6 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे।

फैक्ट फाइल

  • 16 विभागाें के लिए होंगी इस साल भर्ती परीक्षाएं।
  • 12 हजार 294 पद हैं शामिल।
  • 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल।
  • 500 से 800 ज्यादा केंद्रों पर आयोजन।
Updated on:
04 Feb 2026 10:16 am
Published on:
04 Feb 2026 10:16 am