अजमेर

RPSC- आयोग ने स्थगित की जुलाई से सितम्बर तक भर्ती परीक्षाएं

Rajasthan Public Service Commission चार भर्ती परीक्षाओं की तिथि जल्द जारी होगी, इनमें स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा-2018, फिजियोथैरेपिस्ट भर्ती परीक्षा, प्राध्यापक भर्ती परीक्षा, सहायक वन संरक्षक-वन रेंज अधिकारी ग्रेड प्रथम परीक्षा-2018 शामिल है।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2019, 11:23 AM IST
rpsc postpone four exam july to september
RPSC- आयोग ने स्थगित की जुलाई से सितम्बर तक भर्ती परीक्षाएं

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जुलाई से सितम्बर के बीच प्रस्तावित चार प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। कार्मिक विभाग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग को देय आरक्षण से संबंधित पत्र मिलने के बाद यह फैसला किया गया है। आयोग इन भर्तियों में संशोधित विज्ञापन जारी कर दोनों वर्गों के अभ्यर्थियों से आवेदन लेगा।

पूर्व घोषित कलैंडर के अनुसार आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की स्कूल व्याख्याता प्रतियोगी परीक्षा-2018 का आयोजन 15 से 25 जुलाई, फिजियोथैरेपिस्ट स्क्रीनिंग टेस्ट (चिकित्सा शिक्षा विभाग) 30 जुलाई, प्राध्यापक स्कूल शिक्षा (संस्कृत शिक्षा विभाग) 6 से 9 अगस्त, सहायक वन संरक्षक एवं वन रेंज अधिकारी ग्रेड प्रथम परीक्षा-2018 का आयोजन 28 अगस्त से 5 सितम्बर तक कराना तय किया था।

RPSC यह पत्र भेजा था कार्मिक विभाग ने
कार्मिक विभाग ने आयोग को पत्र भेजकर अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ देने के लिए कहा। इसके अनुसार इन वर्गों के अभ्यर्थियों को पुन: आवेदन का अवसर दिया जाना है। इसके चलते आयोग को विज्ञापन जारी कर दोनों श्रेणियों में आवेदकों को पुन: आवेदन का अवसर देना है।

इन परीक्षाओं को किया स्थगित

सचिव के. के. शर्मा ने बताया कि आयोग ने जुलाई से सितम्बर तक परीक्षाएं स्थगित की हैं। इनमें स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा-2018, फिजियोथैरेपिस्ट भर्ती परीक्षा, प्राध्यापक भर्ती परीक्षा, सहायक वन संरक्षक-वन रेंज अधिकारी ग्रेड प्रथम परीक्षा-2018 शामिल है। अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों की आरक्षण प्रक्रियाधीन होने के कारण परीक्षाएं स्थगित की गई हैं।

Published on: