27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घोर कलयुग! पिता कर रहा सौतेली बेटियों से अश्लील हरकतें

थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीडि़त बहनों ने लगाई पुलिस अधीक्षक से गुहार

less than 1 minute read
Google source verification
Daughters complaint of father

घोर कलयुग! पिता कर रहा सौतेली बेटियों से अश्लील हरकतें

अजमेर.

मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठने पर मां ने दूसरा विवाह किया, ताकि बच्चियों को अच्छा पालन-पोषण मिल सके लेकिन उसे नहीं पता था कि जिसे वह चुन रही है वह उसकी मासूम बच्चियों पर बुरी नजर रखता है।

सरवाड़ से आई दो बालिकाओं ने जब अपनी दास्तां सुनाई तो उनकी आंखों से आंसू झलक पड़े। उन्होंने सरवाड़ थाने में फरियाद लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप से मदद की फरियाद लगाई।

सरवाड़ निवासी महिला शुक्रवार दोपहर नाबालिग बेटियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। उसकी बेटियों ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि कुछ साल पहले उनके पिता की मृत्यु पर मां ने दूसरा विवाह किया। सौतेला पिता दिनभर शराब पीकर घर पड़ा रहता।

जब दोनों बहनें छोटी थीं तब भी आरोपी उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। कुछ साल बाद आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। उसने उनका यौनशोषण शुरू कर दिया। जब वह उसकी हरकतों को मां को बताने की कहतीं तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देता।

जब सौतेले पिता की हरकतों की जानकारी मां को दी तो उसने सौतेले पिता को घर से निकाल दिया।

READ MORE : चिकित्सक दंपती के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने नहीं की सुनवाई

पीडि़ता ने बताया कि 20 जून रात 8.30 बजे वह बाजार से लौट रही थी तो उसके सौतेले पिता ने रास्ता रोक उनके साथ अश्लील हरकत की। बदहवाश हालत में घर पहुंचकर उसने मां को जानकारी दी।

उनकी मां ने सरवाड़ थाने में पहुंच आरोपी के खिलाफ शिकायत दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने उन्हें घरेलू मामला होना बताते हुए रवाना कर दिया।